Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बहराइच में बाघ ने महिला को मार डाला, सिर और गाल काट खाया

    13 hours ago

    1

    0

    बहराइच में सोमवार सुबह बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। बाघ ने महिला के सिर और चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तभी बाघ जंगल की ओर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिवार वालों ने बताया कि महिला खेत से लकड़ी लेने के लिए घर से निकली थी। हम लोग उसे अस्पताल भी नहीं ले जा पाए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में गर्लफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काट डाला: उसने आधी रात घर मिलने बुलाया, बच्चों के सोते समय मर्डर “मेरे घर से लगभग 200 मीटर दूर रजनी का घर है। पति हरियाणा में नौकरी करता था। इसलिए रजनी घर में अकेली रहती थी। हम दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। 8 महीने पहले ये मुलाकात प्यार में बदल गई। हम दोनों चोरी छुपे मिलने लगे। सब ठीक चल रहा था। मगर एक महीने से रजनी शादी करने और साथ रहने की जिद पर अड़ गई। रजनी के 4 बच्चे हैं और मेरे भी 4 बच्चे हैं। मैंने उसे खूब समझाया, लेकिन वो नहीं माना। इसलिए कुल्हाड़ी से उसे काटकर हत्या कर दी।” ये कबूलनामा है रक्षपाल बघेल (43) का। जिसने 22 मई की रात को 8 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड रजनी अहिरवार (35) की हत्या कर दी। उस रात रजनी ने ही उसे कॉल करके घर बुलाया था। पूरी खबर पढ़ें भदोही में बवाल, 40 राउंड फायरिंग-घरों पर बमबाजी, दो गुटों में विवाद के बाद 50-60 लोगों ने किया हमला, तलवार से हमलाकर नकदी-जेवर लूटे भदोही में दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में दो गुटों में विवाद के बाद बवाल हो गया। एक गुट के लोगों ने 50-60 लोगों के साथ मिलकर पूरे मोहल्ले में हमला कर दिया। घरों पर करीब 150 बम बरसाए। 40 राउंड फायरिंग की गई। दो कारों समेत कई बाइकों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान लोग डर के मारे घरों में घुस गए। एक घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर, करीब 50 हजार और आईफोन समेत चार मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर एक शख्स पर तलवार से हमला कर दिया। बमबारी में एक महिला छर्रे लगने से बुरी तरह घायल हो गई। उसका पैर फट गया। पूरे शरीर पर घाव के निशान हैं। गांव में करीब 45 मिनट तक बमबाजी और फायरिंग होती रही। हमले की सूचना पर पुलिस पहुंची। जिसपर दहशतगर्द बाइकों से फरार हो गए। पुलिस और फारेंसिक टीम ने गोलियों और बम के निशानों की जांच की। गावं में 4 थानों का फोर्स और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। पढ़िए पूरी खबर पत्नी की मौत की खबर से पति ने तोड़ा दम: वाराणसी में बेटा मां का शव लेकर घर पहुंचा, तो बाथरूम में पिता मृत मिले वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र के प्रेमचंद नगर कालोनी में एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्तों और साथ जीने मरने की कसमों का उदहारण देखने को मिला। जब बीमार पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने भी दम तोड़ दिया। बेटा जब मां का शव घर लेकर पहुंचा तो दरवाज बंद मिला। पुलिस बुलाई गयी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पिता का शव घर के बाथरूम में मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें की बेटा सैयद कमाल जाफरी पेशे से अधिवक्ता है। और पिता हाजी सैयद कासिम अहमद रिटायर्ड डाककर्मी थे।पूरी खबर पढ़ें लखीमपुर खीरी में शराब के नशे में पिता ने बेटे की हत्या की, पहले बांके से वार फिर गला घोंटा, शव को भूसे में छिपाया, हिरासत में आरोपी लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में रविवार को शराब को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता ने पुत्र की हत्या कर दी। गुस्साए पिता ने पहले बेटे पर बांके से वार किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को भूसे में छिपा दिया। बुआ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में सैलरी बढ़ाने को लेकर TIL फैक्ट्री के कर्मचारियों का प्रदर्शन: गेट पर धरना और नारेबाजी की, कानपुर में सड़क पर लगा जाम बिल्हौर के चौबेपुर स्थित थ्रेड इंडिया लिमिटेड (टीआईएल) में सोमवार सुबह कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी कंपनी के मुख्य द्वार पर जमा हो गए, जिससे फैक्ट्री गेट से लेकर मुख्य सड़क तक जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराकर कर्मचारियों व प्रबंधन के बीच वार्ता शुरू करवाई। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कई बार प्रबंधन से वेतन वृद्धि की मांग की, लेकिन इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने यूनियन बनाकर सामूहिक आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है।पूरी खबर पढ़ें बकरीद को लेकर सीएम योगी सख्त, सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी पर रोक; नई परंपरा की अनुमति नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समीक्षा बैठक में कई निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि बकरीद के दौरान सार्वजनिक जगहों पर पशुओं की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। साथ ही जिन पशुओं की कुर्बानी प्रतिबंध है, वह बंद ही रहेगी। कोई भी नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले योगी ने सड़कों पर नमाज को लेकर भी सख्त बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर लोग समझेंगे तो ठीक है, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। 28 मई को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। गोरखपुर में सरयू में डूबने से भाई-बहन की मौत; छुट्‌टी में ननिहाल घूमने आए थे गोरखपुर में सरयू नदी में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मौसी को गोताखोरों ने बचा लिया। तीनों मंदिर के पास नदी में नहाने गए थे। संतुलन बिगड़ने से तीनों करीब 40 फीट गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद एक बच्ची ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। नदी से किशोरी और एक बच्चे को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला का इलाज जारी है। दूसरी बच्ची का शव करीब दो घंटे बाद गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान ग्राम उसरी थाना सिकरीगंज निवासी प्रिंस (11) पुत्र ओमकार और शिवानी (13) पुत्री ओमकार के रूप में हुई है। वहीं, मेहड़ा निवासी माया (16) पुत्री विष्णु का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला गोला थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर खड़े ट्रक के ड्राइवर-हेल्पर को दूसरे ट्रक ने कुचला, उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, टायर चेक करते समय पीछे से मारी टक्कर उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ड्राइवर और हेल्पर टायर की हवा जांच करने नीचे उतरे थे। पीछे से आए ट्रक ने उन दोनों को रौंद दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी उन्नाव भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतीक की तेरहवीं में अपर्णा रोईं, अखिलेश को खाना परोसा:डिंपल समेत पूरा यादव परिवार शामिल, योगी भी पहुंचे
    Next Article
    भदोही में बवाल, फायरिंग कर घरों पर बम फेंके:दो गुटों में विवाद के बाद किया हमला, तलवार से हमला कर नकदी-जेवर लूटे; चौकी प्रभारी निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment