Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतिका रावल चोटिल, लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर:प्रिया पुनिया की डेढ़ साल बाद वापसी; इंग्लैंड टैमी ब्यूमोंट खेलेंगी आखिरी इंटरनेशनल मैच

    18 hours ago

    1

    0

    भारतीय महिला टीम की ओपनर प्रतिका रावल लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हो गई हैं। वे घुटने में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट नहीं खेल पाएंगी। उनकी जगह प्रिया पुनिया को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, इंग्लैंड की बैटर टैमी ब्यूमोंट ने भी इस टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। घुटने की चोट के कारण बाहर हुईं प्रतीका 25 साल की प्रतिका रावल पिछले सप्ताह टॉनटन में इंग्लैंड-ए के खिलाफ भारत-ए मैच के दौरान घुटने में चोटिल हो गई थीं। उनके घुटने में टांके लगे हैं, जिसके चलते वह लॉर्ड्स टेस्ट नहीं खेल पाएंगी। भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने उनके बाहर होने की पुष्टि की। प्रिया पुनिया की डेढ़ साल बाद वापसी प्रतिका की जगह प्रिया पुनिया को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारत-ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वनडे सीरीज में 171 रन बनाकर वह टीम की सबसे सफल बैटर रहीं। प्रिया ने दिसंबर 2024 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। अब करीब डेढ़ साल बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। टैमी ब्यूमोंट खेलेंगी आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड की 35 साल की बैटर टैमी ब्यूमोंट ने घोषणा की है कि भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा। उन्होंने 2009 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था और 17 साल के करियर में 260 मैच खेले। महिला वनडे में उनके नाम इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 12 शतक दर्ज हैं। 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप में 410 रन बनाकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी जीता था। टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली इंग्लिश महिला ब्यूमोंट ने 2023 महिला एशेज में ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 208 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड की पहली महिला टेस्ट दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। वह इंग्लैंड की सिर्फ दूसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। संन्यास के बाद भी वह घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। यह लॉर्ड्स में खेला जाने वाला पहला महिला टेस्ट मैच होगा। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कप्तान श्रेयस बोले- खराब प्रदर्शन, ऐसी हार स्वीकार्य नहीं:गंभीर ने सैमसन की वापसी के संकेत दिए; जानिए भारत की हार पर किसने क्या कहा? टीम इंडिया को मंगलवार को टी-20 क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। उसे इंग्लैंड ने तीसरे मैच में 125 रन से हराया। ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में 202 रन चेज कर रही टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटेन के आर्थर फेरी पहली बार विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचे:ऐसा करने वाले दूसरे वाइल्ड कार्ड; फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट कोबोली को हराया
    Next Article
    स्पोर्ट्स अपडेट:मेजर लीग बेसबॉल ने सूर्यकुमार को एंबेसडर बनाया; वेस्टइंडीज पर स्लो ओवर रेट की कार्रवाई, WTC के 2 अंक कटे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment