Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 50 हजार के इनामी का हाफ एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, 38 मुकदमे दर्ज है

    11 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश अतुल गौड़ उर्फ राजा के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली पुलिस ए.टी.एल. ग्राउंड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंतरजनपदीय बदमाश अतुल गौड़ ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आईजी प्रयागराज ने इस अंतरजनपदीय आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 29 वर्षीय अतुल गौड़ उर्फ राजा, पुत्र लहरी, निवासी भूपियामऊ, थाना कोतवाली देहात, प्रतापगढ़, का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर 18 साल की उम्र में देहात कोतवाली में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। पिछले 11 सालों में उसके खिलाफ चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी सहित कुल 38 मुकदमे प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और जौनपुर जिलों में दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन ने उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 174 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:पहली पाली में हिंदी का पेपर, निगरानी टीमों को भी किया गया एक्टिव
    Next Article
    UP BOARD: सघन तलाशी के बाद प्रवेश, परीक्षा शुरु:जिले के 124 केंद्रों में पहुंचे परीक्षार्थी, सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment