Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 174 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:पहली पाली में हिंदी का पेपर, निगरानी टीमों को भी किया गया एक्टिव

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में बुधवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू हो गईं। जिले के 174 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के पहले दिन छात्र-छात्राओं में उत्साह और हल्की घबराहट देखी गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के कुल 57,557 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। हिंदी विषय का प्रश्नपत्र होने के कारण सुबह छह बजे से ही केंद्रों पर विद्यार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम और परीक्षा कक्षों पर लगातार नजर रख रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक स्तर पर भी निगरानी टीमों को सक्रिय किया गया है, जो पल-पल की सूचनाएं एकत्र कर अधिकारियों को उपलब्ध करा रही हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रख-रखाव तक सभी व्यवस्थाओं की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से 17 थाना अध्यक्ष, दो अपर पुलिस अधीक्षक, पांच क्षेत्राधिकारी और 600 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसटीएफ और विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के 197 केंद्रों पर शुरू हुई UP बोर्ड परीक्षा:पहले दिन हिंदी का है पेपर, प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम अलर्ट
    Next Article
    प्रतापगढ़ में 50 हजार के इनामी का हाफ एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, 38 मुकदमे दर्ज है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment