Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या:देर रात महिला से मिलने पहुंचा था, ग्रामीणों ने घेरकर पीटा; 2 हिरासत में

    8 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के परदहा सुमेर गांव में सोमवार देर रात प्रेम प्रसंग के शक में एक 50 वर्षीय दलित अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला से मिलने उसके घर पहुंचे अधेड़ का वहां पहले से मौजूद लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद उस पर हमला बोल दिया गया। जान बचाकर भागते समय वह कुछ दूर स्थित चकमार्ग पर गिर पड़ा, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। रात दो बजे घर पहुंचने पर हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, परदहा सुमेर गांव निवासी जिलाजीत उर्फ जिल्लू (50) की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। वह गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाकर अपना जीवनयापन करते थे। ग्रामीणों में चर्चा है कि जिलाजीत का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार रात करीब दो बजे वह महिला से मिलने उसके घर पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से जिलाजीत की जमकर पिटाई शुरू कर दी। जान बचाकर भागा, चकमार्ग पर तोड़ा दम हमले से खुद को बचाने के लिए जिलाजीत वहां से किसी तरह जान बचाकर भागा, लेकिन गंभीर चोटें लगने के कारण वह कुछ ही दूरी पर स्थित एक चकमार्ग पर गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव और अंदरूनी चोटों के चलते मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दो हिरासत में, जांच में जुटे सीओ घटना की सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अप्रेंटिस छात्रों का धरना जारी:अप्रेंटिस प्रशिक्षण के बाद नौकरी की मांग को लेकर युवाओं ने फिर शुरू किया प्रदर्शन
    Next Article
    देवरिया में बकाया मानदेय के लिए शिक्षा प्रेरकों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचकर DM को सौंपा ज्ञापन, पुराने सत्यापन के आधार पर भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment