Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव:दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी मतगणना, आज होगी अंतिम गिनती

    5 hours ago

    1

    0

    जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव की मतगणना शुक्रवार को दूसरे दिन सुबह 9 बजे से शुरू हुई। कचहरी स्थित सेंट्रल बार भवन में मतगणना कराई गई। मतगणना स्थल के बाहर उम्मीदवारों के समर्थक अनाउंसमेंट के जरिए मिल रहे मतों का हिसाब अपनी डायरी में नोट करते नजर आए। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पर्याप्त संख्या में पीएसी के जवान तैनात रहे। एल्डर कमेटी और न्यासी मंडल की देखरेख में मतगणना कराई जा रही है। कुल 48 उम्मीदवारों के पक्ष में 1834 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतगणना में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की लगभग 100 सदस्यीय टीम लगाई गई है। पहले दिन करीब सवा आठ राउंड की गिनती में 834 मतों की गणना हुई थी, जबकि शुक्रवार को दूसरे दिन 8 राउंड में लगभग 600 मतों की गिनती की गई। बैलेट बॉक्स किया सील शुक्रवार दोपहर भोजनावकाश के बाद एल्डर कमेटी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मतगणना रोकने का निर्णय लिया। इसके बाद बैलेट बॉक्स को सील कर दिया गया। कमेटी ने निर्णय लिया कि शेष मतों की गिनती अब शनिवार को पूरी कराई जाएगी। मतगणना शुरू होने के साथ ही अध्यक्ष पद के प्रमुख उम्मीदवारों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दूसरे दिन की गिनती तक: करूणाशंकर मिश्रा को – 446 मत जय प्रकाश मिश्र को – 444 मत दोनों के बीच महज 2 वोट का अंतर होने से परिणाम को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। महामंत्री पद पर बढ़त स्पष्ट महामंत्री पद की बात करें तो मुकाबला अपेक्षाकृत स्पष्ट नजर आया: कौश्लेश त्रिपाठी – 683 मत संजय पांडेय – 531 मत इस पद पर मतों का अंतर अधिक होने से स्थिति काफी हद तक साफ मानी जा रही है। आज पूरी होगी मतगणना, परिणाम पर टिकी निगाहें एल्डर कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि दो दिनों में कुल 1434 मतों की गिनती हो चुकी है और शेष मतों की गणना शनिवार को पूरी कराई जाएगी। अध्यक्ष पद पर बेहद कम अंतर होने के कारण अंतिम परिणाम को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में बादलों के बाद खिली तेज धूप:आज अधिकतम तापमान 30°C तक पहुंचने का अनुमान, बारिश की संभावना नहीं
    Next Article
    भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर का बैटिंग ऑर्डर बदला और शाहीन हुए ड्रॉप; कोच बोले- यह रणनीतिक फैसला है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment