Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में तालाब में डूबने से युवक की मौत:गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए खोदे गए थे गड्ढे, सुबह ग्रामीणों ने उतराता देखा शव

    1 day ago

    1

    0

    महेशगंज थाना क्षेत्र के अहलादगंज रायगढ़ गांव में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए खोदे गए एक तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय धीरेंद्र गौतम, पुत्र स्व. राज बहादुर, के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि धीरेंद्र मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता देखा। इसकी सूचना तत्काल महेशगंज पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। धीरेंद्र अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और घर में उनकी वृद्ध मां अकेली रहती हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसके आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हल्की घटाओं के साथ उमस ने बढ़ाई मुश्किल:मेरठ में 39°C तक पहुंचेगा पारा, रात में बारिश की उम्मीद
    Next Article
    उन्नाव के खेत में मिला युवक का शव:सिर पर चोट के निशान, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment