Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हल्की घटाओं के साथ उमस ने बढ़ाई मुश्किल:मेरठ में 39°C तक पहुंचेगा पारा, रात में बारिश की उम्मीद

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में हल्की घटाएं छाई रहीं, जिससे तेज धूप तो नहीं निकली, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। घर से बाहर निकलते ही लोगों को चिपचिपी गर्मी का अहसास हुआ। दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। नमी और तेज धूप के कारण हवा में नमी का स्तर बढ़ गया है, जिससे उमस लगातार बनी हुई है। मौसम में बदलाव के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शाम से देर रात के बीच शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यदि बारिश होती है तो तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, लेकिन उमस पूरी तरह खत्म होने की संभावना फिलहाल कम है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून सक्रिय होने के बावजूद बीच-बीच में धूप निकलने और नमी अधिक रहने से उमस बनी रहेगी। ऐसे मौसम में डिहाइड्रेशन, थकान और घबराहट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, शहर की हवा की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। खराब एयर क्वालिटी के चलते सांस और एलर्जी के मरीजों, बच्चों तथा बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप:मायका पक्ष बोला- गला दबाकर मार डाला, एक साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    प्रतापगढ़ में तालाब में डूबने से युवक की मौत:गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए खोदे गए थे गड्ढे, सुबह ग्रामीणों ने उतराता देखा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment