Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 153 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत:अफीम कोठी सभागार में शिविर, 4418 लोगों को चेक दिया गया

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी सभागार में एक विशाल ऋण शिविर और वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 153 करोड़ 22 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। शिविर में लगभग 4418 पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र और चेक/डेमो चेक प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन एसएलबीसी, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा और जिला उद्योग केंद्र प्रतापगढ़ द्वारा किया गया था। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने इस अवसर पर कहा कि बैंकिंग योजनाओं का मुख्य उद्देश्य केवल ऋण वितरित करना नहीं है, बल्कि स्वरोजगार, उद्योग, कृषि और लघु व्यवसायों को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने लाभार्थियों से ऋण का सदुपयोग करने और समय पर पुनर्भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। यादव ने बैंक अधिकारियों से जनपद के क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो को 40 प्रतिशत तक बढ़ाने में सहयोग देने का भी आह्वान किया। अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) नीरज सिंह ने बताया कि इस शिविर से जिले में ऋण प्रवाह को गति मिली है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साहब शरण रावत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी, उद्यमी, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में जनगणना-2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू:मकान सूचीकरण, डिजिटल डेटा संकलन पर गहन जानकारी दी
    Next Article
    IPL 2026: ईशान किशन से पहले ये 10 धाकड़ खिलाड़ी रह चुके हैं SRH के कप्तान, जानिए इनमें कितने भारतीय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment