Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में जनगणना-2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू:मकान सूचीकरण, डिजिटल डेटा संकलन पर गहन जानकारी दी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना-2027 के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' के सफल संचालन के लिए तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 18, 19 और 20 मार्च 2026 को अकबरपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो बैचों में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। देश की विकास योजनाएं तैयार प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण और गणना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन जानकारी दी गई। इसमें डिजिटल माध्यमों के उपयोग, डेटा संकलन की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों को सही तरीके से भरने, समयबद्ध कार्य निष्पादन और त्रुटिरहित आंकड़ा संकलन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने जनगणना कार्य की महत्ता बताते हुए इसे एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बताया, जिसके आधार पर देश की विकास योजनाएं तैयार होती हैं। उन्होंने सभी कार्मिकों को यह कार्य पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करना है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का समुचित उपयोग करते हुए जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शालिनी उत्तम, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, जनगणना नोडल अधिकारी वर्तिका गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षण से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के अधिकारियों से बदसलूकी करने पर 25 पर केस:स्टेडियम में 16 मार्च को प्रदर्शन किया था, सफाई कर्मियों को उकसा कर काम रुकवाया
    Next Article
    प्रतापगढ़ में 153 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत:अफीम कोठी सभागार में शिविर, 4418 लोगों को चेक दिया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment