Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में भतीजे को बचाने नाले में कूदे चाचा की भी मौत, Rescue Operation जारी

    18 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मेंधोली बाजार के पास शनिवार शाम मछली पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति और उसका भतीजा डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, चाचा का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि भतीजे के शव की तलाश जारी है।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि लल्ले (25) शनिवार शाम मेंधोली बाजार के पास एक नाले में मछली पकड़ रहा था। जब लल्ले गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, तो उसके चाचा नन्हें विश्वकर्मा (45) उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए, लेकिन अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वह भी डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने विश्वकर्मा का शव बरामद कर लिया। हालांकि, रात आठ बजे तक तलाश जारी रहने के बावजूद लल्ले का शव नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान रोक दिया गया और अब सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।पुलिस ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Hathras: पोती से दुष्कर्म का 70 वर्षीय आरोपी दादा गिरफ्तार, पीड़िता गर्भवती
    Next Article
    AFT ने Poonch मामले में पूर्व कमांडर की याचिका खारिज की, सैन्य अनुशासन जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment