Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hathras: पोती से दुष्कर्म का 70 वर्षीय आरोपी दादा गिरफ्तार, पीड़िता गर्भवती

    19 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 16 वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ढाई महीने की गर्भवती है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया कि उसके दादा ने करीब तीन महीने तक उससे दुष्कर्म किया, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। लड़की की मां का निधन हो चुका है। वह अपने पिता और दादा के साथ रहती है।लड़की का आरोप है कि पिता के काम पर चले जाने के बाद दादा उसको घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। लड़की को पेट दर्द की शिकायत पर शनिवार को उसे डॉक्टर के पास जांच के लिए ले जाया गया, जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। शिकायत में लड़की ने कहा है कि वह करीब तीन-चार महीने पहले अपने मामा के यहां से सिकंदराराऊ वापस आई थी।उसने आरोप लगाया 20 जून से उसके दादा ने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि लड़की को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था जहां उसके ढाई महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chirag Paswan बोले, सही मांग पर Reservation प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेगी सरकार
    Next Article
    प्रतापगढ़ में भतीजे को बचाने नाले में कूदे चाचा की भी मौत, Rescue Operation जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment