Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में चोरी का खुलासा:7 मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा बरामद, तीन गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की सात मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा बरामद किया गया है। यह मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के रायबट्टी पाल सिंह इंटर कॉलेज, बीरापुर से जुड़ा है। यहां बोर्ड परीक्षा देने आए एक छात्र की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। भदोही निवासी पीड़ित ने 23 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे की हीरो स्प्लेंडर (UP 66 AL 6427) परीक्षा केंद्र से चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान फतनपुर क्षेत्र के सुवंसा नहर मोड़ के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रयागराज निवासी नमन सरोज (19), प्रतापगढ़ निवासी कृष्ण कुमार सरोज (28) और प्रतापगढ़ निवासी बबलू सरोज (20) के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर चोरी की गई छह अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने रायबट्टी पाल सिंह इंटर कॉलेज, बीरापुर से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों की पहले रेकी करते थे। गिरोह के कम से कम तीन सदस्य मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को सुनसान झाड़ियों में छिपाकर बाद में सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था, जिससे मिली रकम से वे अपने शौक पूरे करते थे। आरोपी बबलू सरोज ई-रिक्शा चलाने की आड़ में रेकी करता था, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपी कृष्ण कुमार के खिलाफ पहले से ही चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में SWAYAM पर एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन:स्टूडेंट्स का बढ़ रहा उत्साह, डिजिटल लर्निंग की बड़ी उपलब्धि
    Next Article
    बलरामपुर में मीट व्यापारियों पर सख्ती की शिकायत:समाजवादी मजदूर सभा ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment