Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में डीजे बंद होने पर बाराती-घराती में मारपीट:चार गंभीर रूप से घायल, शादी समारोह में भगदड़, वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले में एक शादी समारोह में डीजे बंद करने को लेकर बाराती और लड़की पक्ष के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए और भगदड़ मच गई। वायरल वीडियो में झड़प की पूरी स्थिति नजर आ रही है। घटना दिलीपपुर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज बाजार निवासी अमित गुप्ता की बारात, दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सुरेश गुप्ता के भाई स्वर्गीय कमलेश गुप्ता के यहां आई थी। जलपान और द्वारपूजा के बाद, रात करीब 10:30 बजे डीजे संचालक रामजी मोदनवाल ने पुलिस अधीक्षक और बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए डीजे बंद कर दिया। इसी बात पर लड़की पक्ष के एक व्यक्ति से कहासुनी हुई, जो जल्दी ही मारपीट में बदल गई। झड़प में भगदड़ और घायल मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई। डीजे संचालक रामजी मोदनवाल को भी अराजकतत्वों ने गाली देकर दौड़ाया। इस झड़प में घायल हुए: लल्लू गुप्ता शुभम गुप्ता (35) रामजी मोदनवाल (50) कौशल कुमार (42) थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी और तहरीर देने के लिए बुलाया गया था। गुरुवार शाम 7 बजे तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना कमलेश गुप्ता की बेटी की विदाई के अगले दिन की बताई जा रही है। वायरल वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलंकार अग्निहोत्री इस्तीफा देने वाले परिवार के तीसरे अफसर:ताऊ बोले- अन्याय होता है तब लड़ो; विंग कमांडर ताऊ, बैंक कर्मी पिता ने भी दिया था इस्तीफा
    Next Article
    बरेली पुलिस लाइन में सजा सामूहिक भोज का दस्तरखान:अफसरों ने खुद परोसा खाना, एडीजी डीआईजी और डीएम से लेकर कप्तान तक ने मातहतों के साथ बैठकर किया भोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment