Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में घर बैठे बनाएं आभा आईडी:अस्पताल की लंबी लाइनों से मुक्ति, पूरी तरह नि:शुल्क है, देश भर में इलाज में मिलेगी सुविधा

    10 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सी.पी. आर्या ने बताया कि भारत सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए 'आभा' कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को अब और भी सरल कर दिया गया है। आम नागरिक अब किसी भी सरकारी अस्पताल का चक्कर लगाए बिना, अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे ही अपनी विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान बना सकते हैं। डॉक्टर आर्या ने आभा (ABHA) आईडी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह 14 अंकों की एक विशिष्ट स्वास्थ्य संख्या है। यह आपके डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड का आधार है, जिसके माध्यम से आप अपनी लैब रिपोर्ट, डॉक्टर के पर्चे और डिस्चार्ज समरी को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। इससे देश भर के अस्पतालों में इलाज के दौरान पुराने कागजी रिकॉर्ड ले जाने की ज़रूरत खत्म हो जाएगी। नागरिक अपनी आईडी जेनरेट करने के लिए ABHA ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग किया जा सकता है। अपना आधार नंबर दर्ज करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। विवरण सत्यापित होते ही आपकी 14 अंकों की आभा आईडी तैयार हो जाएगी, जिसे आप तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आधार में मोबाइल नंबर लिंक है, तो यह प्रक्रिया सबसे तेज होती है। आभा आईडी के कई प्रमुख लाभ हैं। डॉक्टर आपके पिछले इलाज के इतिहास को डिजिटल रूप से देख सकेंगे, जिससे देशभर के किसी भी अस्पताल में पुरानी फाइलें दिखाने की जरूरत नहीं होगी। आपकी सहमति के बिना आपका डेटा कोई भी नहीं देख सकता, क्योंकि आपका स्वास्थ्य रिकॉर्ड पूरी तरह एन्क्रिप्टेड है। कई अस्पतालों में 'स्कैन और शेयर' (QR कोड) की सुविधा शुरू की गई है, जिससे ओपीडी पंजीकरण कुछ ही सेकंड में हो जाता है। भविष्य में सभी स्वास्थ्य योजनाओं और बीमा दावों का लाभ इसी आईडी के माध्यम से प्राप्त होगा। डॉक्टर आर्या ने बताया कि आभा आईडी बनवाना पूरी तरह नि:शुल्क है और इसके लिए किसी भी व्यक्ति को कोई शुल्क नहीं देना चाहिए। प्रभारी ​मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल मुहिम का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि आभा आईडी न केवल एक कार्ड है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य की सुरक्षा का एक डिजिटल कवच है। प्रत्येक नागरिक को अपनी और अपने परिवार की आभा आईडी जल्द से जल्द बनवानी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से:कानपुर में 5 केंद्र बनाए गए, CCTV निगरानी में जांच होगी; मोबाइल ले जाने पर रहेगी रोक
    Next Article
    प्रतापगढ़ में गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर भारी भीड़:4-5 घंटे लाइन में लगकर ले रहे सिलेंडर, संचालक बोले- एलपीजी सिलेंडरों की कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment