Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में गोतस्कर मुठभेड़ में अरेस्ट:पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा, साथी मौके से फरार, कई मामलों में आरोपी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के थाना अन्तू क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गोवध और गैंगस्टर सहित कई मामलों में वांछित एक शातिर अपराधी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। यह घटना थाना अन्तू क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ी गायघाट रोड से चमरौधा पुल की ओर जंगल के पास हुई। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा घेरे जाने पर बदमाशों ने टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल मौके पर ही दबोच लिया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान सुलेमान पुत्र शहाबुद्दीन निवासी रामपुर कुर्मियान, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान घायल बदमाश सुलेमान के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और गोवध से संबंधित उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए प्रतापगढ़ के जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुलेमान के खिलाफ पहले से ही छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है। इस मामले में थाना अन्तू पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवपुर की जनता ने विधायक अनिल राजभर को नकारा:भाजपा से रामप्रकाश दुबे पसंदीदा उम्मीदवार, सपा से संजय मिश्रा पर जताया भरोसा
    Next Article
    भाजपा नेता हत्याकांड के 4 आरोपी प्रतापगढ़ से गिरफ्तार:गुजरात में चाकू मारकर की गई थी हत्या, मोहनगंज चौराहे पर दबोचे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment