Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, सिर कूचा:निर्माणाधीन मकान में मिले लहूलुहान शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के प्रतापगढ़ में जमीन विवाद के चक्कर में मां-बेटे की सिर कूचरकर और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। निर्माणाधीन मकान में दोनों के लहूलुहान शव पड़े मिले। घटना की जानकारी तक हुई, जब सुबह राजमिस्त्री शटरिंग खोलने के लिए पहुंचा। उसने दोनों के शव मकान के अंदर अलग-अलग चारपाई पर पड़े देखे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने रात में ही घर में घुसकर दोनों की हत्या कर दी थी। परिजनों का कहना है- पड़ोसी से पिछले तीन साल से मकान की जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। जिसका कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर अंतू थाना क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए... पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए... अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव निवासी दिनेश मौर्या मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी शिवपत्ती मौर्या (40) अपने सबसे छोटे बेटे अयान (12) के साथ रहती हैं। तीन बेटियां रुचि, अंशिका और रूबी प्रतापगढ़ शहर में रहती हैं। इनमें दो बेटियां मॉल में नौकरी करती हैं, जबकि तीसरी पढ़ाई कर रही है। भतीजी विनीता मौर्या ने बताया- मकान का पिछले करीब एक साल से निर्माण हो रहा था। चाचा और बहनें जो पैसा कमा रही थीं, उसी से मकान का अगला हिस्सा और छत बनवाई जा रही थी। 2 दिन पहले ही लिंटर डाला गया था। सोमवार सुबह करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच राजमिस्त्री लिंटर की शटरिंग खोलने के लिए पहुंचा। काफी आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। वह अंदर गया तो चाची और उनके बेटे के खून से लथपथ शव अलग-अलग चारपाई पर पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सदर विधायक राजेंद्र मौर्या भी पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की सूचना पर तीनों बेटियां शहर से पहुंचीं। मां और भाई के शव देखकर तीनों फूट-फूटकर रोने लगीं। पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा- रात में ही अज्ञात हमलावरों ने दोनों की हत्या कर दी थी। पहले किसी भारी चीज से महिला के सिर पर वार करके बेहोश किया, इसके बाद सिर कूंच दिया। फिर धारदार हथियार से मां-बेटे का गला रेत दिया। पड़ोसी से 2021 से जमीन को लेकर रंजिश भतीजी विनीता मौर्या ने बताया- घर से महज 50 मीटर की दूरी पर रहने वाले राजकुमार मौर्या से जमीन को लेकर 2021 से रंजिश चल रही थी। राजकुमार का दावा था कि हमने उसकी जमीन पर ही अवैध कब्जा करके मकान बनवाया था। इसे लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। पुलिस कई पहलुओं से कर रही जांच थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया- घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी पर आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… कारोबारी ने पत्नी की हत्या की, मामी से अफेयर था:तलाक चाहता था, संभल में पकड़े जाने के डर से खुद को भी कैंची मारी संभल में मेडिकल कारोबारी ने पत्नी की कैंची से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बाद में पकड़े जाने के डर से खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। मृतका के भाई का आरोप है कि 3 साल से जीजा का अपनी मामी से अफेयर चल रहा था। वो उससे निकाह करना चाहता था। इसलिए बहन पर तलाक का दबाव बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति नफीस (40) मेडिकल स्टोर चलाता है, जबकि मृतक पत्नी नजमा (38) आशा वर्कर थी। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। इससे तंग आकर नजमा बच्चों के साथ अलग रहने लगी। रविवार रात नफीस, नजमा से मिलने पहुंचा। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी पुलिस ने बरामद किए 50 गुम हुए मोबाइल:कीमत 8 लाख 15 हजार रुपये, एसपी ने दी जानकारी
    Next Article
    गोरखपुर में बच्चे को डूबोकर मार डाला:नाबालिग लड़के ने शराब के नशे में घटना की, बाल अपचारी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment