Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी पुलिस ने बरामद किए 50 गुम हुए मोबाइल:कीमत 8 लाख 15 हजार रुपये, एसपी ने दी जानकारी

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी पुलिस ने 50 गुम हुए मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 8 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। सिटी एसपी अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। ये मोबाइल सर्विलांस टीम और जनपद पुलिस द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर बरामद किए गए। विभिन्न कंपनियों के ये मोबाइल अलग-अलग जनपदों और राज्यों से समन्वय स्थापित कर खोजे गए। सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में सिटी एसपी अरुण कुमार सिंह ने सभी मोबाइल उपभोक्ताओं को उनके फोन लौटाए। अपने गुम हुए मोबाइल पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा के कुशल निर्देशन में गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस टीम ने थानों की पुलिस टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। भारत सरकार द्वारा गुम हुए मोबाइलों की शिकायत दर्ज करने के लिए सीईआईआर पोर्टल (Central Equipment Identity Register) संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल पर आवेदक स्वयं अपने गुम हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे उनकी बरामदगी में मदद मिलती है। इस अभियान के तहत बरामद किए गए सभी 50 मोबाइल आवेदकों को सौंप दिए गए हैं। मैनपुरी पुलिस के इस प्रयास के लिए आवेदकों ने आभार व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजीव यादव बोले-चूहे की मौत पर भी खानदान खत्म करुंगा:संभल में होली मिलन समारोह, भाजपा नेता की मंच से धमकी
    Next Article
    प्रतापगढ़ में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, सिर कूचा:निर्माणाधीन मकान में मिले लहूलुहान शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment