Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में नहर में गिरे युवक की मौत:स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने गंभीर हालत में कराया था भर्ती

    11 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र में नहर में गिरने से घायल युवक की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को स्थानीय लोगों की सूचना पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे लालगंज के सांगीयापुर क्षेत्र में राकेश वाटिका मैरिज हॉल के पास हुई। शीतलागंज, इदिलपुर निवासी 25 वर्षीय अशरफ अली पुत्र आबिद अली साइकिल सहित नहर में गिरे हुए पाए गए थे। स्थानीय लोगों ने अशरफ को नहर में गिरा देखकर तत्काल 112 पुलिस टीम को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को निकालकर लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अशरफ की हालत में सुधार न होने पर उसे प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लालगंज थाना प्रभारी आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात में साइकिल सहित नहर में गिरे युवक को 112 पुलिस टीम की मदद से लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे प्रतापगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं ठप:फ्यूल और नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं, 19 सीटर विमान का संचालन भी ठप
    Next Article
    अयोध्या जिला अस्पताल में CMO का औचक निरीक्षण:इमरजेंसी से ओटी तक व्यवस्थाएं परखीं, मरीजों से हाल जाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment