Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में नर्श ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, छोटी बहन के साथ नौकरी करती थी

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में नर्स का शव फंदे से लटका मिलना। दो बहने शहर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। बड़ी बहन की रात में नौकरी थी। छोटी बहन ड्यूटी गई थी। गुरुवार शाम को अस्पताल से लौटी तो दरवाजा बंद था। काफी देर कोशिश करने के बाद पिछले दरवाजे से प्रवेश किया। कमरे के भीतर बड़ी बहन का शव फंदे से लटका था। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 2027 में नर्श की शादी तय थी। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के विक्रम चौराहे स्थितिए एक घर का मामला है। पहले देखें, 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला मृतका की पहचान कोहंडौर थाना क्षेत्र के गहरौली गांव के रहने वाले स्वर्गीय अशोक कुमार की पुत्री लक्ष्मी पटेल (19) के रूप में हुई। वह अपनी छोटी बहन ज्योति पटेल के साथ विक्रम चौराहे के पास पंकज मिश्रा के मकान में किराए पर रहती थीं। दोनों बहनें जेल रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में नर्स के रूप में कार्यरत थीं। परिजनों के अनुसार, वर्ष 2027 में लक्ष्मी की शादी तय थी और परिवार उसकी तैयारियों में जुटा था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे ड्यूटी समाप्त कर छोटी बहन ज्योति कमरे पर लौटीं। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक की मौजूदगी में कमरे का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। कमरे के भीतर लक्ष्मी का शव पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। ज्योति और अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी के पिता अशोक कुमार का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां, दो भाई और दो बहनें हैं, जिनमें लक्ष्मी सबसे बड़ी थीं। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। सिटी सीओ आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से मोबाइल सहित अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन:वैज्ञानिकों ने नई हरित क्रांति पर मंथन किया
    Next Article
    मिर्जापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार की मौत:खेत से लौट रहा था घर, एक महीने पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment