Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में पुरानी रंजिश में फायरिंग, दो घायल:20 पर केस दर्ज, आधा दर्जन हिरासत में; प्रयागराज में इलाज जारी

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात हनीफ चौराहे के पास दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 नामजद और 10 अज्ञात समेत कुल 20 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। घायल हुए लोगों में पूरे गोलिया निवासी 25 वर्षीय अजमत और दूसरे पक्ष से रंजीत उर्फ मेजर सिंह शामिल हैं। उन्हें पहले रानीगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण मेडिकल कॉलेज और फिर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों का इलाज पुलिस हिरासत में प्रयागराज में चल रहा है। बताया गया कि शनिवार रात हनीफ चौराहा मस्जिद के पास किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट और फायरिंग का रूप ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी शुरू कर दी। हल्का एसआई अंकित श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से पूरे गोलिया के अजमत अली उर्फ शोएब अली, जगदीशपुर के सरफराज उर्फ रावा, रामदेव पट्टी के फैसल, गंभीरपुर के शादाब, मेढौली के खुर्शीद समेत 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं, दूसरे पक्ष से परसरामपुर निवासी अमरेश त्रिपाठी उर्फ टिंकू, रतनमई के रंजीत उर्फ मेजर सिंह, राजसिंह, शिवसत दिलीपपुर के प्रशांत सिंह, दिलीपपुर के आदित्य शर्मा और 4-5 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन अधिकांश आरोपी अपने घरों से फरार मिले। नामजद आरोपियों के अलावा विवाद में शामिल अन्य लोग भी गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां लगातार छापेमारी कर रही हैं, हालांकि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जुआ खेलते पकड़े गए पूर्व प्रधान समेत दो लोग:4 आरोपी फरार, मैनपुरी के खेतों में खुलेआम जुआ खेलने का VIDEO आया सामने
    Next Article
    अंबेडकरनगर में बिजली की मांग 200 मेगावाट पहुंची:गर्मी बढ़ने से आपूर्ति में चुनौती, 360 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment