Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में बिजली की मांग 200 मेगावाट पहुंची:गर्मी बढ़ने से आपूर्ति में चुनौती, 360 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग 200 मेगावाट तक पहुंच गई है, जिससे आपूर्ति बनाए रखने में चुनौतियां आ रही हैं। ट्रांसमिशन अधिकारियों के अनुसार, जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है, इस बार बिजली की मांग 360 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। मार्च के पहले पखवाड़े में ही तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। बिजली की बढ़ी हुई खपत के कारण मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति बनाए रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव, तारों का जलना, फ्यूज उड़ना, फीडर जलना और इंसुलेटर में खराबी जैसी तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में बिजली व्यवस्था पर इसका सीधा असर दिख रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में इस साल मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह में बिजली की खपत में 50 मेगावाट की वृद्धि हुई है। होली तक जिले में 150 मेगावाट खपत थी, जो अब बढ़कर 200 मेगावाट हो गई है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं ट्रिपिंग तो कहीं लो-वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बिजली के आने-जाने की समस्या भी बनी हुई है। लगातार बिजली कटौती भी हो रही है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस पर है। दोपहर में तेज धूप के कारण घरों और दफ्तरों में एसी व कूलरों का इस्तेमाल समय से पहले शुरू हो गया है। मार्च में बिजली की मांग में अचानक आई इस तेजी को देखते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम अतिरिक्त बिजली खरीद रहा है। तापमान में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो अप्रैल-मई में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर बिजली की खपत 360 मेगावाट तक होने का अनुमान ट्रांसमिशन विभाग ने लगाया है। जबकि पिछले वर्ष फरवरी से 20 मार्च तक 150 मेगावाट बिजली की खपत दर्ज की गई थी। अकबरपुर, जलालपुर, टांडा और आलापुर डिवीजन के तहत 41 विद्युत उपकेंद्र, जिला मुख्यालय सहित 899 गांवों में चार लाख 30 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करते हैं। इसके लिए 113 ग्रामीण और 33 शहरी फीडर संचालित हैं। क्षेत्र में 35 हजार से अधिक छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। विद्युत उपकेंद्रों पर 33 केवीए लाइन आपूर्ति के लिए कोटवा महमदपुर 132 केवीए, टांडा 132 केवीए ट्रांसमिशन, कुर्की बाजार 220 केवीए जलालपुर और आलापुर ट्रांसमिशन संचालित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में पुरानी रंजिश में फायरिंग, दो घायल:20 पर केस दर्ज, आधा दर्जन हिरासत में; प्रयागराज में इलाज जारी
    Next Article
    सुल्तानपुर में जमीन विवाद पर फायरिंग, 9 नामजद पर केस:पूर्व मंत्री भी शामिल, भाजपा MLC ने SP को लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment