Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में शॉर्ट सर्किट से आग:किराए के मकान में मोटरसाइकिल जली, लाखों का नुकसान, परिजन थे बाहर

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के सासुपुर माहियामऊ गांव में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई और मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना उस समय हुई जब किराएदार अनिल गुप्ता का परिवार घर पर मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार, अनिल गुप्ता मूल रूप से मंडलभासो गांव के निवासी हैं और पिछले छह वर्षों से सासुपुर माहियामऊ में कुलदीप कौशल के मकान में किराए पर परिवार सहित रह रहे थे। घटना के समय उनका पूरा परिवार डेरवा बाजार गया हुआ था और घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान घर के अंदर अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग घर के आगे वाले कमरे में लगी थी, जहां खड़ी मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान की बगल की दीवार भी गिर गई। इस घटना में करीब 1 से 1.5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बताया जाता है कि अनिल गुप्ता डिलीवरी बॉय का काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी रीता गुप्ता घर पर सिलाई करके परिवार का सहयोग करती हैं। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग, प्रोड्यूसर ने दिया प्रस्ताव:5-10 एकड़ जमीन मिलने पर PPP मॉडल पर बनेगा फिल्म स्टूडियो
    Next Article
    देवरिया में पीपा पुल निर्माण रुका:अदालत ने ई-टेंडर पर रोक लगाई, कंबाइन मशीन खेतों तक नहीं पहुंच पाएगी; किसान परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment