Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में दो घरों से लाखों के जेवर चोरी:परिजनों को कमरों में बंद कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    8 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र स्थित उपाध्यायपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। बेखौफ चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के दौरान उन्होंने परिजनों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया था। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रेम शर्मा अपने परिवार के साथ लखनऊ में एक शादी समारोह में गए हुए थे। घर में परिवार के आठ अन्य सदस्य नीचे के कमरों में सो रहे थे। चोर निर्माणाधीन दूसरी मंजिल की खिड़की से घर में दाखिल हुए। घर में घुसने के बाद चोरों ने सबसे पहले सो रहे परिजनों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद एक कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कीमती गहने चुरा लिए और फरार हो गए। घटना का पता शनिवार सुबह तब चला जब परिजनों ने अपने कमरों के दरवाजे बाहर से बंद पाए। इसी गांव में लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित अम्बरीश तिवारी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। इस घर में एक बुजुर्ग महिला और उनका भांजा मौजूद थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और परिवार की दो बहुओं के लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवध केसरी सेना प्रमुख ने रक्षामंत्री पर की अभद्र टिप्पणी:कहा-रक्षामंत्री का जितना भी भाषण उठाकर सुनो ना एकदम खून खौल उठता है
    Next Article
    सहारनपुर में शिवालिक फार्म हत्याकांड के आरोपी का फेसबुक लाइव:बोला-अगर मैं दोषी निकाला तो मुझे बीच चौराहे पर जिंदा जला दें, जो सच नहीं बोल सकता वो महाराणा का वंशज नहीं हो सकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment