Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में युवक फंदे से लटका मिला शव:परिजनों ने अफेयर में हत्या की आशंका जताई, बारात से लौटन पर देखी बॉडी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के नाथ का पूरा मसौली गांव में एक 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की पहचान नाथ का पूरा मसौली निवासी श्रीराम यादव के पुत्र ईश्वर चंद्र यादव (22) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय ईश्वर चंद्र घर पर अकेला था। उसकी मां शांति देवी किसी रिश्तेदार के यहां बारात में गई हुई थीं। रविवार सुबह करीब 10 बजे जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने अपने बेटे को फांसी के फंदे से लटका देखा। मां के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, ईश्वर चंद्र अपने जीजा के साथ ट्रक पर खलासी का काम करता था। परिवार में उसका एक भाई कृष्णा यादव और एक विवाहित बहन पूजा यादव हैं। मृतक अविवाहित था। उसके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतक की मां शांति देवी ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना हादसे के 23 दिन बाद शुरू हुआ नाव संचालन:DM-SSP ने रजिस्ट्रेशन पत्र बांटे, सुरक्षा मानक पूरा करने के दिए निर्देश
    Next Article
    बृजभूषण शरण सिंह शोकसभा में पहुंचे:मुजफ्फरनगर में सपा अटकलों पर बोले- कुछ तो लोग कहेंगे, 2027 चुनाव पर चुप्पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment