Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना हादसे के 23 दिन बाद शुरू हुआ नाव संचालन:DM-SSP ने रजिस्ट्रेशन पत्र बांटे, सुरक्षा मानक पूरा करने के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में 10 अप्रैल को हुए हादसे के 23 दिन बाद बंद पड़ा नावों का संचालन शुरू हो गया। रविवार को DM, SSP ने केशीघाट पर पहुंच कर नाविकों को अनुमति पत्र प्रदान करते हुए सभी से सुरक्षा मानक पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान DM और SSP ने मोटर वोट में बैठकर यमुना में भ्रमण किया और नाविकों से सुरक्षित यात्रा कराने के लिए लाइफ़ जैकेट पहनकर ही बैठाने के लिए कहा। रजिस्ट्रेशन शुल्क पर बनी सहमति हादसे के बाद नगर निगम ने नाव संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर अनुमति पत्र लेने के लिए कहा था। नगर निगम ने इसके लिए 5 हजार से 10 हजार रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा था। जिसको लेकर नाविक विरोध जता रहे थे। करीब 20 दिन बाद तक चली रस्सा कस्सी के बाद जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और शुल्क घटाकर 1500 रुपए कर दिया। जिस पर सभी नाविकों ने सहमति जता दी। मौके पर ही बनाए रजिस्ट्रेशन पत्र सहमति बनने के बाद रविवार को नगर निगम ने राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में केशीघाट पर ही कैंप लगाया। जहां जरूरी प्रपत्र लेकर रजिस्ट्रेशन पत्र बनाए हुए। इस दौरान लगभग 218 नाविकों को अनुमति पत्र दिए गए। जबकि सौ से ज्यादा नाविकों के पत्र और बनने के लिए तैयार थे। वृंदावन में अनुमानित करीब 400 से 500 नाव और मोटर वोट हैं। नाविकों को दिए अनुमति पत्र नगर निगम द्वारा लगाए गए कैंप में रविवार को DM चंद्र प्रकाश सिंह और SSP श्लोक कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, एसपी सिटी राजीव कुमार,एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी,सीओ सदर पीतम पाल सिंह,कोतवाली प्रभारी संजय पांडे के साथ पहुंच गए। जहां अधिकारियों ने जिन नाविकों ने शुल्क जमा कर दिया उनको अनुमति पत्र प्रदान किए। लाइफ़ जैकेट पहन कर किया यमुना का भ्रमण नाविकों को अनुमति पत्र प्रदान करने के बाद अधिकारियों ने मोटर वोट के जरिए यमुना का भ्रमण किया। इस दौरान सभी ने लाइफ़ जैकेट पहनी। अधिकारियों ने केशीघाट से चीरघाट तक भ्रमण कर नाविकों के साथ होने और श्रद्धालुओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न की। हादसे के बाद यमुना में न नाव चल रही थीं और न ही पहले के मुकाबले यात्रियों का आना हो रहा था। जिससे नाविकों के साथ साथ स्ट्रीट वेंडरों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो रहा था। 3 पॉइंट का रखें ध्यान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान कतिपय कमियां नाविकों के द्वारा और रुल रेगुलेशन का पालन नहीं किया गया था। DM ने बताया कि जो श्रद्धालु यहां हमारे भरोसे आते हैं उन पर सुरक्षा के सभी उपकरण हों इसका ध्यान रखा जाए। रजिस्ट्रेशन शुल्क को लेकर जो नाविकों में रोष था ,इनकी मांग सरकार ने मानी और उसको अब 1500 रुपए किया है जिस पर सभी सहमत हैं। लेकिन 3 बातों को सभी को पालन करना होगा पहला लाइफ़ जैकेट नाविक और यात्रियों को पहनना होगा दूसरा नाव में बैठने वालों की संख्या निर्धारित होगी और तीसरा नाव की फिटनेस समय समय पर करानी अनिवार्य होगी। जल पुलिस चौकी का प्रस्ताव शासन पर लंबित एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है,मानकों के अनुरूप ही व्यवस्था चले इसकी व्यवस्था की गई है। इसके साथ साथ नियमित रिवर पेट्रोलिंग कराई जाएग,घाटों पर मोबाइल पार्टी मौजूद रहेगी। एसएसपी ने बताया कि जल पुलिस का प्रस्ताव शासन को भेजा है जो लंबित है जल्द ही इसको पास करा लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर अधूरा:3 किमी कनेक्टिविटी रोड के अभाव में परियोजना बेकार
    Next Article
    प्रतापगढ़ में युवक फंदे से लटका मिला शव:परिजनों ने अफेयर में हत्या की आशंका जताई, बारात से लौटन पर देखी बॉडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment