Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रदर्शन में फंसी मां-बेटी रो पड़ीं, पुलिस ने निकाला:प्रयागराज में ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, सुरक्षित पहुंचाया गंतव्य तक

    2 hours ago

    1

    0

    संगम नगरी प्रयागराज में शनिवार को सीजेपी के आह्वान पर आयोजित छात्र प्रदर्शन के दौरान हजारों छात्रों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। प्रदर्शन के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। इस बीच प्रयागराज पुलिस का संवेदनशील और मानवीय चेहरा भी देखने को मिला, जब ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ में फंसी एक महिला और उसकी मासूम बच्ची की मदद कर उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया। सुबह से ही सुभाष चौराहे से धरना स्थल तक करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जुटी रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन से ट्रेन से उतरकर लालगोपालगंज जाने के लिए निकली एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ भीड़ में फंस गई। चारों ओर प्रदर्शनकारियों की भीड़ और बंद रास्तों के कारण महिला घबरा गई, जबकि उसकी बच्ची भी डर के कारण रोने लगी। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की नजर जब मां-बेटी पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल दोनों को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और सड़क किनारे ले जाकर उनकी स्थिति जानी। सीएमपी बस अड्डे तक पहुंचाने का किया इंतजाम पूछताछ में महिला ने बताया कि उन्हें सीएमपी बस अड्डे पहुंचकर लालगोपालगंज के लिए बस पकड़नी है, लेकिन भारी भीड़ और बंद रास्तों के कारण वह असहाय महसूस कर रही थीं। महिला की परेशानी समझते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल एक रिक्शा रुकवाया और मां-बेटी को उसमें बैठाकर सीएमपी बस अड्डे तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों ने रिक्शा चालक को किराया भी दिया। पुलिस की संवेदनशीलता की हुई सराहना पुलिस की मदद मिलने के बाद महिला ने राहत की सांस ली और पुलिसकर्मियों का आभार जताया। छात्र प्रदर्शन और यातायात अव्यवस्था के बीच प्रयागराज पुलिस की यह मानवीय पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा:सोनभद्र में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
    Next Article
    रास्ते पर भरे पानी को लेकर भिड़े 2 पक्ष:हाथों में लाठी डंडे लेकर पथराव किया, वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र में हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment