Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दरगाह में चढ़ाई चादर:कानपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के इफ्तार पार्टी में पहुंचे, बोले- सरकार गैस के लिए इंतजाम करे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कांग्रेस नगर ग्रामीण कमेटी ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। शहर के जाजमऊ स्थित हजरत दादामियां दरगाह के ईदगाह मैदान में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए। उनके साथ कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। शाम करीब 6 बजे अजय राय इफ्तार कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और रोजेदारों के साथ खजूर खाकर रोजा खोला। इसके बाद अन्य पकवानों का भी लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इफ्तार में कैंट से पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी, पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर, ग्रामीण नगर अध्यक्ष संदीप शुक्ला, शहर नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और पूर्व नगर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी समेत कई नेता शामिल हुए। सैकड़ों रोजेदारों ने इफ्तार में शिरकत की। दरगाह में चढ़ाई चादर इफ्तार के बाद अजय राय ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने दादामियां दरगाह में चादर चढ़ाकर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ इफ्तार में शामिल होकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी को ईद की बधाई भी दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोग गैस की समस्या से परेशान हैं। फर्रुखाबाद में एक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति को हार्ट अटैक पड़ने की बात सामने आई है। अजय राय ने कहा कि कोरोना काल में सरकार पर्याप्त व्यवस्था का दावा करती रही, लेकिन हकीकत कुछ और थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस आपूर्ति को लेकर ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री:CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन और जडेजा भी पहुंचे
    Next Article
    बरेली में सुपुर्दे खाक हुआ ‘अफसर खान’:मुठभेड़ में ढेर होने के बाद पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment