Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रदेश सरकार के नौ साल होने पर गिनाई उपलब्धियां:कार्यक्रम के बीच में चली गई मेयर-कैबिनेट मंत्री, विधायक ने बताई सरकार की उपलब्धि

    2 hours ago

    1

    0

    उप्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लखनऊ में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। 'नवनिर्माण के नौ वर्ष' पुस्तक का विमोचन किया। आगरा में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास भवन स्थित सभागार में हुआ। यहां सरकार की उपलब्धियां गिनाने से अधिक व्यस्त मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे। मुख्यमंत्री का भाषण शुरू होते ही जनप्रतिनिधि विकास भवन से एक-एक कर चले गए। अंत में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उप्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देनी थी। प्रेसवार्ता का समय भी सुबह 11 बजे नियत किया गया था। स्क्रीन पर लखनऊ में हो रहे कार्यक्रम का लाइव चल रहा था। उपमुख्यमंत्रियों ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के बाद मुख्यमंत्री का भाषण शुरू हुआ। मगर, इस बीच सबसे पहले मेयर ने अपनी कुर्सी छोड़ी। वो किसी कार्यक्रम में जाने की बात कहकर वहां से चली गईं। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री एक फोन आने पर बिना प्रेसवार्ता के वहां से चले गए। सभागार में उपस्थित लोग यह समझते रहे कि वह बाहर फोन पर बात करने गए हैं, लेकिन वह फिर लौटे नहीं। कुछ ही देर में विधायक डा. धर्मपाल सिंह और पक्षालिका सिंह भी चली गईं। विधायक डा. जीएस धर्मेश, छोटेलाल वर्मा और भगवान सिंह कुशवाह कुछ देर तक डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से बातचीत करते रहे। बाद में भगवान सिंह कुशवाह भी सभागार से चले गए। पुरुषोत्तम खंडलेवाल ने गिनाई उपलब्धियां अंत में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ वर्ष में प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखा है। प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। उन्होंने आगरा में सरकार की उपलब्धियों के रूप में मेट्रो, सिविल एन्क्लेव, गीता गोविंद वाटिका, बटेश्वर का विकास, छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, स्मार्ट सिटी समेत अन्य काम गिनाए। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, विधायक डा. जीएस धर्मेश और छोटेलाल वर्मा मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दहेज हत्या में पति को उम्रकैद:6 साल पहले गर्भवती पत्नी का फांसी के फंदे पर लटका मिला था शव, सास हुई बरी
    Next Article
    देवालय समिति की वृंदावन में हुई मीटिंग:यमुना की अविरल धारा के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगाएगी समिति,मंदिरों की परंपराओं पर यमुना प्रदूषण के दुष्प्रभाव पर जताई चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment