Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधान को धमकाने पहुंचे, आरोपियों ने चलाई गोली:गोली लगने से करनी सेना उपाध्यक्ष का भाई घायल

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के कैंट थाना क्षेत्र स्थित चौबारी गांव में सोमवार रात ग्राम प्रधान को धमकाने पहुंचे आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस टीम को घेरकर अपने एक साथी को छुड़ाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की है। चौबारी निवासी सौरभ ठाकुर (27) गांव में ही थे। इसी दौरान बंटू यादव, विवेक जट्टा और उनके करीब दस साथी ग्राम प्रधान पप्पू सिंह के घर के पास गली में पहुंचे। उन्होंने प्रधान को बाहर बुलाकर जान से मारने की धमकी दी। गांव वालों ने मौके पर मौजूद बंटू यादव को पकड़ लिया और लाल फाटक चौकी, कैंट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंटू यादव को हिरासत में लिया और बाइक से थाने ले जाने लगी। थाने ले जाते समय रास्ते में बंटू यादव के साथियों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान दरोगा ने ग्राम प्रधान को फोन कर स्थिति की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रधान पप्पू सिंह अपने भाई सौरभ ठाकुर के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान विवेक जट्टा ने ग्राम प्रधान पर फायरिंग कर दी। गोली प्रधान को न लगकर उनके भाई सौरभ ठाकुर के हाथ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गए। घायल सौरभ ठाकुर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल सौरभ के भाई गौरव ने आरोप लगाया कि हमलावर सफेद रंग की कार से आए थे। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी कंधारपुर और लक्ष्मी नगर क्षेत्र के निवासी हैं और उनके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ आरोपी पूर्व में हत्या के मामले में जेल भी जा चुके हैं। पुलिस ने बंटू यादव सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी विवेक जट्टा की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में शराबी युवक सड़क पर लेटा,VIDEO:आधे घंटे तक किया ड्रामा, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने हटाया
    Next Article
    Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने पर बवाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में ऐसा क्या? सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment