Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से मासूम की मौत:पांच फुट दूर जाकर गिरी, खेत से लौटने के दौरान हुई घटना

    1 hour ago

    1

    0

    माल थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मासूम पांच फुट दूर जाकर गिरी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए पास के सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ललाई खेड़ा गांव निवासी दिनेश कुमार सब्जी बेचते है। रविवार शाम पत्नी राधा तीनों बेटियों के साथ खेत गई थी। देर शाम घर वापस आते वक्त अटारी से उमरावल मार्ग पर गांव के ही ब्रह्मदेव बाबा मंदिर के सामने गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने अंकिता (5) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकिता करीब पांच फुट दूर सड़क पर जा गिरी। घटना के बाद आरोपी बुलेट लेकर मौके से फरार हो गया। बेटी को लहूलुहान हालत में देखकर मां बेसुध हो गई। छोटी बहन को गंभीर देखकर बड़ी बहन भागकर गांव पहुंची और घटना की जानकारी दी। ग्रामीणा भागकर घटनास्थल पर पहुंचे और अंकिता को गंभीर हालत में पास के सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची माल थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारकर बुलेट सवार फरार दिनेश के परिवार में पत्नी राधा, तीन बेटी है। राधा ने बताया कि बेटी को टक्कर मारने वाला बुलेट सवार पड़ोस के गांव का है। वह उसे देखकर पहचान लेगी। माल इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर बुलेट सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU अस्पताल की व्यवस्था के खिलाफ जूनियर रेजिडेंस का विरोध:जेआर-1 ने शुरू किया हड़ताल, आत्महत्या की कोशिश करने‌ वाली साथी के लिए मांग रहे न्याय
    Next Article
    राज्यसभा चुनाव- NDA ने 11 में से 9 सीटें जीती:कांग्रेस-BJD को 1-1 सीट; हरियाणा के 88 वोट गिनने में 8 घंटे लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment