Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

    13 hours ago

    1

    0

    बर्धमान (पश्चिम बंगाल), सात अक्टूबर पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धवान जिले की एक अदालत ने खुद को चिकित्सक बताकर एक बच्चे की कथित तौर पर जानलेवा सर्जरी करने वाले व्यक्ति को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी शेख सैदुल को पूर्व बर्धवान पुलिस द्वारा जारी ‘लुक आउट’ नोटिस के आधार पर नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था, जहां वह कथित तौर पर किसी दूसरे देश भागने की कोशिश कर रहा था। कथित फर्ज़ी चिकित्सक शेख सैदुल को राष्ट्रीय राजधानी की एक विशेष अदालत से ट्रांज़िट रिमांड पर यहां लाया गया।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने अभियोजन की याचिका पर उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अभियोजन ने सैदुल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) जोड़ने की अनुमति भी मांगी है। इससे पहले संबंधित मजिस्ट्रेट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।अभियोजन पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि सैदुल शारजाह जाने वाली उड़ान में सवार होने की तैयारी में था। आरोप है कि सैदुल ने सितंबर में पूर्व बर्धवान जिले के नबाबहाट इलाके में एक बच्चे के गुप्तांग की सर्जरी की थी। इसके बाद ऑपरेशन से हुई कथित जटिलताओं के कारण बच्चे की मौत हो गई।बच्चे के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिलते ही सैदुल फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मामले में तीन अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें उस नर्सिंग होम के दो सह-मालिक भी शामिल हैं, जहां कथित तौर पर ऑपरेशन किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुरुआती हिरासत गैर-कानूनी तो बाद की Arrest भी अमान्य, Allahabad High Court का फैसला
    Next Article
    Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment