Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, MLC महेंद्र यादव का निधन:75 वर्ष की आयु में गोरखपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव (75) का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनपद और राजनीतिक गलियारों में शोक व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार, महेंद्र यादव पिछले चार दिनों से गोरखपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। सोमवार देर रात करीब 2 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव मुंडेरा में शुभचिंतकों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसान परिवार में जन्मे महेंद्र यादव ने अपनी राजनीतिक पहचान ज़मीन से जुड़कर बनाई। उनका जन्म वर्ष 1951 में पिता रामअवध यादव के घर हुआ था। वे दो भाइयों में बड़े थे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए क्षेत्र की सेवा की। महेंद्र यादव ने 1982 से 1997 तक सदर ब्लॉक प्रमुख का पद संभाला। इसके बाद, 1997 से 2005 तक उन्होंने एमएलसी के रूप में कार्य किया। वर्ष 2011 से 2017 तक वे भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे। उनके कार्यकाल को पार्टी में संगठनात्मक मजबूती के लिए याद किया जाता है। उनके परिवार में पुत्र डॉ. अभिषेक यादव हैं, जो गोरखपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं। उनकी दो पुत्रियां बिंदु यादव और पूनम यादव हैं। परिवार के सभी सदस्य विवाहित हैं। महेंद्र यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। हालांकि, स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे अपने आवास पर लोगों से मिलते थे और सामाजिक-राजनीतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें एक सरल, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता के रूप में याद किया। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेतृत्व खो दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में आवारा सांड का आतंक:घर जा रही वृद्ध महिला और बेटे पर किया हमला, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
    Next Article
    कानपुर में 25 साल की महिला ने लगाई फांसी:5 साल का बेटा बाहर रोता रहा, पति सऊदी अरब में करता है नौकरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment