Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 25 साल की महिला ने लगाई फांसी:5 साल का बेटा बाहर रोता रहा, पति सऊदी अरब में करता है नौकरी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। भीतरगांव चौकी के सर्वांगपुर गांव में सोमवार सुबह घर के अंदर 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसका पांच वर्षीय मासूम बेटा बाहर खड़ा होकर रो-रोकर मां को आवाज लगाता रहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। साढ़ थाना क्षेत्र के सर्वांगपुर निवासी गोविंद पासवान की पत्नी प्रियंका (25) ने घर सूना पाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली। उस समय घर के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। पति गोविंद पासवान सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि मृतका का पांच वर्षीय बेटा दरवाजे के बाहर खड़ा होकर लगातार मां को आवाज लगाता रहा और जोर-जोर से रोता रहा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद देख अनहोनी की आशंका हुई तो ग्रामीणों ने खेतों में काम कर रहे परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर महिला को नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, MLC महेंद्र यादव का निधन:75 वर्ष की आयु में गोरखपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
    Next Article
    सऊदी में मृत सीतापुर के युवक का शव भारत आएगा:25 मार्च को फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेगा, परिजन करेंगे अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment