Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व चेयरमैन और बेटे पर घर में घुसकर हमला:ई-रिक्शा चालक से विवाद के बाद हुआ हमला, पिता गोरखपुर रेफर, 3 पकड़े गए

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया के भटनी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता (55) और उनके बेटे अजय गुप्ता (28) पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया। हमले में दोनों घायल हो गए। पूर्व चेयरमैन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि पांच अन्य के फरार होने की बात सामने आई है। परिवार के मुताबिक, हमले की शुरुआत सोमवार देर रात ई-रिक्शा चालक से हुए विवाद के बाद हुई। मंगलवार सुबह आरोप है कि ई-रिक्शा चालक करीब आठ लोगों के साथ घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गया। इसके बाद राजेश गुप्ता पर चाकू से हमला किया गया। पिता को बचाने पहुंचे अजय पर भी हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजेश गुप्ता भटनी थाना क्षेत्र के हतवा वार्ड नंबर-3 के रहने वाले हैं। वह नगर पंचायत के चेयरमैन रह चुके हैं। फिलहाल परिवार के साथ शहर के भुजौली मोहल्ले में रहते हैं और स्ट्रीट लाइट लगाने का कारोबार करते हैं।परिवार के अनुसार, सोमवार देर रात स्ट्रीट लाइट का सामान बस से आने वाला था। सामान लेने के लिए अजय गुप्ता ई-रिक्शा से गोरखपुर ओवरब्रिज के पास गए थे। आरोप है कि वहां ई-रिक्शा चालक ने सामान ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद अजय ने अपने पिता को मौके पर बुलाया। दोनों सामान लेकर घर लौट आए। घर पहुंचकर हंगामा किया, लोगों ने कराया था शांत परिवार का आरोप है कि कुछ देर बाद वही ई-रिक्शा चालक राजेश गुप्ता के घर पहुंच गया। वहां उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया।इसके बाद रात में मामला शांत हो गया था। हालांकि, परिवार का आरोप है कि मंगलवार सुबह इसी विवाद को लेकर ई-रिक्शा चालक दोबारा राजेश गुप्ता के घर पहुंचा। पिता को बचाने पहुंचे बेटे पर भी हमला परिवार के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ई-रिक्शा चालक करीब आठ लोगों के साथ घर पहुंचा। आरोप है कि दरवाजा खुलवाकर सभी अंदर घुस गए और राजेश गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया। पिता पर हमला होते देख अजय गुप्ता उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी चाकू से हमला किया। दोनों के गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। राजेश गुप्ता की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया। CCTV फुटेज से बाकी की तलाश हमले के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तीन संदिग्धों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार के मुताबिक, पांच अन्य आरोपी मौके से भाग गए। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के साथ आए लोगों पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करने का आरोप है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस फुटेज और पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र सुसाइड केस में परिजन जम्मू से कानपुर पहुंचे:पिता बोले- मौत से पहले गर्लफ्रेंड ने कहा 'बेटे की शक्ल अच्छी नहीं, मेरे सामने मत आने देना'
    Next Article
    फतेहपुर में जोमैटो डिलीवरी पार्टनर्स ने खोला मोर्चा:रेट बढ़ाने समेत 6 प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment