Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्रा बोले- मैंने कोई लेटर नहीं देखा:मीडिया पर भड़के, कहा- आप लोगों की मनगढ़ंत कहानी, चंपत राय ने मनमानी की बात की

    14 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद चंपत राय का गुरुवार को 9 पन्नों का दूसरा लेटर सामने आया। इसमें उन्होंने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व IAS अधिकारी नृपेंद्र मिश्र की भूमिका को लेकर कई दावे किए हैं। इसी पर शुक्रवार को अयोध्या में मंदिर निर्माण निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा- मैंने ऐसा कोई पत्र देखा नहीं है। जब तक मैं पत्र को देखूं नहीं तब तक यहीं कहूंगा कि ये आप लोगों की मनगढ़ंत गाथा है। उन्होंने कहा- 9 पन्ने का पत्र होगा लेकिन उसमें भी उन्होंने इस तरह की आलोचना नहीं की होगी। आप केवल विवाद करने के लिए मेरे सामने प्रस्तुतिकरण कर रहे हैं। पूर्व IAS के सुझाव पर LT को मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी दी गई चंपत राय ने कहा, 'राम मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी थे और नृपेंद्र मिश्र को निर्माण समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। मिश्र के सुझाव पर लार्सन एंड टूब्रो (LT) को मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। भवनों के डिजाइन और निर्माण से जुड़े काम के लिए नोएडा की डिजाइन एसोसिएट फर्म का चयन भी किया। चंपत राय ने कहा कि नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण समिति में अपनी पसंद के लोगों को शामिल किया। इनमें से कुछ लोग छह साल के दौरान केवल एक-दो बार ही अयोध्या आए। पूर्व NBCC चेयरमैन अनूप मित्तल लगातार नृपेंद्र मिश्र के साथ निर्माण समिति की बैठकों में शामिल होते थे। चंपत राय ने चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद 26 जून को महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में इस्तीफा मंजूर किया गया था। उसी दिन चंपत राय ने एक लेटर जारी कर ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए थे। नृपेंद्र ने निर्माण समिति के फैसले बदले- चंपत राय चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण से जुड़े फैसले समिति की बैठकों में लिए जाते थे, लेकिन कई मामलों में बाद में बदलाव किए गए और नृपेंद्र मिश्र के फैसलों को प्राथमिकता दी गई। कई मामलों में समिति के अन्य सदस्यों के सुझावों या फैसलों को महत्व नहीं दिया गया। चंपत राय की चिट्ठी राम मंदिर में दर्शन से जुड़ी व्यवस्थाओं का उल्लेख -------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चंपत राय की पहली चिट्ठी: कहा- SIT की रिपोर्ट के बाद सब बताऊंगा, तब तक मौन अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपों से घिरे पूर्व महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को श्रीरामचरितमानस की चौपाई लिखकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा- ‘धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी’। मतलब- धैर्य, धर्म, मित्र और पत्नी इन चारों की वास्तविक परीक्षा संकट के समय ही होती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के नए SSP होंगे IPS विकास कुमार:बीबी जीटीएस मूर्ति मेरठ भेजे गए, 16 महीने में 93 मुठभेड़ में घायल हुए 122 बदमाश
    Next Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2 घंटे सफाई देते रहे नगर आयुक्त:कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में जलभराव खत्म करें, मास्टर प्लान बनाकर रिपोर्ट दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment