Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के नए SSP होंगे IPS विकास कुमार:बीबी जीटीएस मूर्ति मेरठ भेजे गए, 16 महीने में 93 मुठभेड़ में घायल हुए 122 बदमाश

    18 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने गुरुवार देर रात 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। बलरामपुर एसपी आईपीएस विकास कुमार को झांसी एसएसपी बनाया गया है। वह 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी है और बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं। वे बीटेक पास है। उनकी गिनती तेज पुलिस अफसरों में आती है। वहीं, झांसी एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने 22 अप्रैल 2025 को झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पद संभाला था। उनके कार्यकाल के दौरान हत्या, अपहरण, साइबर ठगी जैसे तमाम मामलों का खुलासा हुआ। सबसे चर्चित ‘ऑपरेशन 720’ रहा। जिसमें भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत 100 से अधिक बड़े आईपीएल सटोरिये पकड़े गए। उनके 16 महीने के कार्यकाल के दौरान झांसी पुलिस बदमाशों पर भी कहर बनकर टूटी। इस दौरान पुलिस की बदमाशों से कुल 93 मुठभेड़ हुईं। जिनमें 122 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए। हर बड़े मामलों का खुलासा हुआ हाल में ही एसएसपी के नेतृत्व में 200 पुलिसकर्मियों ने कटेरा थाना क्षेत्र के 3 गांवों में कार्रवाई करते हुए 23 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा अगस्त 2025 में टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र में कुएं से महिला के शव के टुकड़े मिलने के सनसनीखेज मामले का भी पुलिस ने खुलासा किया। इसके अलावा लहचूरा थाना क्षेत्र में मां-बेटे के ब्लाइंड मर्डर और सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड की लाश बक्से में जलाने समेत अन्य चर्चित मामलों का खुलासा किया। 16 महीने के कार्यकाल में दौरान एसएसपी रहते हुए बीबीजीटीएस मूर्ति ने गंभीर मामलों में मौके पर पहुंचकर निगरानी, तकनीकी साक्ष्यों पर जोर और साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने पर जोर दिया। हालांकि पुराने मामलों का खुलासा कर पाने में वह भी कामयाब नहीं हो सके। बहुचर्चित कमलेश यादव हत्याकांड, गुरसराय में सोनी हत्याकांड जैसे पुराने मामले सुलझाए नहीं जा सके। चोरी की भी कई घटनाओं का भी खुलासा नहीं हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 7 हजार घरों में भरा बारिश का पानी,VIDEO:पॉश इलाके डूबे, थाने और नगर निगम ऑफिस में 3 फीट तक जलभराव
    Next Article
    पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्रा बोले- मैंने कोई लेटर नहीं देखा:मीडिया पर भड़के, कहा- आप लोगों की मनगढ़ंत कहानी, चंपत राय ने मनमानी की बात की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment