Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के मुकदमों पर हस्तक्षेप की मांग:आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की

    19 hours ago

    1

    0

    आजाद अधिकार सेना ने पूर्व आईपीएस अधिकारी और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के खिलाफ उत्तर प्रदेश में दर्ज मुकदमों को 'फर्जी और प्रतिशोधात्मक' बताते हुए हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा। आजाद अधिकार सेवा के मंडल अध्यक्ष अजीज ठेकेदार ने कहा कि अमिताभ ठाकुर ने जीवनभर भ्रष्टाचार, माफिया तंत्र और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ संघर्ष किया है। उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश में कई फर्जी और तथ्यहीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। संगठन ने देवरिया, लखनऊ और वाराणसी से संबंधित मामलों का उल्लेख किया। इन मामलों में अवैध गिरफ्तारी, बार-बार बी-वारंट जारी होना, जमानत में बाधा और न्यायिक प्रक्रिया की अवहेलना जैसी स्थितियां उत्पन्न होने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से तीन प्रमुख मांगें की गई हैं: सभी मामलों की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए; मौलिक अधिकारों के संभावित उल्लंघन पर तत्काल संज्ञान लेकर न्याय सुनिश्चित किया जाए; और राज्य प्रशासन को निष्पक्ष तथा विधिसम्मत न्यायिक प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया जाए। आजाद अधिकार सेना ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली में शांतिपूर्ण भूख हड़ताल या आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि राष्ट्रपति संविधान के संरक्षक के रूप में इस मामले में न्यायोचित हस्तक्षेप करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पुलिसवाले ने कहा था- जिंदा जा रहा है, आएगा नहीं':रंजीत की मौत पर परिजन बोले- जूही पुलिस ने 3 दिन तक पीटा था
    Next Article
    कोडीन केस में लखनऊ से आरोपी प्रभात खरे अरेस्ट:'श्रीराम' नाम से फर्म बनाकर UP समेत कई राज्यों में कोडीनयुक्त सिरफ-नशीली दवाओं की सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment