Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व IPS प्रेम प्रकाश आजाद समाज पार्टी में शामिल:भाजपा का छोड़ा दामन, मायावती के करीबी थे; मुख्तार को पंजाब से बांदा जेल लाए थे

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश ने भाजपा छोड़कर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का दामन थाम लिया है। उन्होंने 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के टिकट पर लड़ने का भी ऐलान किया है। पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 31 दिसंबर 2022 को प्रेम प्रकाश प्रयागराज से एडीजी पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के कुछ महीने बाद साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उस समय डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था। हालांकि, भाजपा में उनकी सक्रिय भूमिका देखने को नहीं मिली। अब वह भारतीय जनता पार्टी से अलग हो गए हैं। सोमवार शाम करीब 6 बजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में उन्होंने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की। अब जानिए पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश के बारे में बीटेक करने के बाद पुलिस मैनेजमेंट में MD का कोर्स दिल्ली के रहने वाले प्रेम प्रकाश 1993 बैच के IPS अफसर हैं। बीटेक करने के बाद पुलिस मैनेजमेंट में भी MD (मास्टर इन डिप्लोमा) का कोर्स कर चुके हैं। लंबे प्रशासनिक अनुभव के दौरान उन्होंने प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में जिम्मेदार पदों पर काम किया। प्रेम प्रकाश की पहचान एक सख्त और कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में रही है। अपराधियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस में 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के रूप में भी जाना जाता रहा। अपने सेवा काल में उन्होंने मेरठ, आगरा, मुरादाबाद और कानपुर जैसे संवेदनशील जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। प्रेम प्रकाश ने 12 जुलाई 2009 को राजधानी लखनऊ में DIG/SSP का चार्ज संभाला था। इसके अलावा वह प्रयागराज में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर भी तैनात रहे और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। 67 एनकाउंटर को लीड कर चुके साल 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और NRC के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान कानपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उस दौरान उनकी कार्यशैली काफी चर्चा में रही थी। कानपुर जोन में तैनाती के दौरान उनके नेतृत्व में करीब 67 अपराधियों के खिलाफ पुलिस एनकाउंटर की कार्रवाई हुई। इसी वजह से उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अधिकारियों में गिना जाता है। मायावती के करीबी अफसरों में होती थी गिनती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शासनकाल के दौरान वे बसपा सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते थे। यूपी में सपा सरकार आने पर उन्हें साइड लाइन कर दिया गया। इसके बाद 2017 में जब उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई तो फिर से प्रेम प्रकाश को अहम पदों पर तैनाती मिली। मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल लाने में भी उनकी प्रमुख भूमिका मानी जाती है। उस समय प्रेम प्रकाश प्रयागराज में ADG के पद पर थे। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में हुए थे शामिल 2024 में पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश भाजपा में शामिल हुए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और तत्कालीन यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। अब वे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) हो गए। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत:27 यात्री घायल, बस 8 फीट पिचकी, SSP बोले- ड्राइवर नहीं, कंडक्टर चला रहा था मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। यात्री बस में फंस गए। एक युवक का शव खिड़की से लटक गया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    'राम मंदिर जांच में सबसे बड़ा सवाल- पैसा गया कहां?':यूपी के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह बोले- इसे सिर्फ चोरी मानना गंभीर भूल होगी, ये आर्थिक अपराध
    Next Article
    UP में बिना ब्याज मिल रहा सरकारी लोन:युवाओं को बिजनेस के लिए ₹1 करोड़ तक का फंड; ऐसे करें आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment