Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री बोले- पीएम मोदी पर देश को भरोसा नहीं:सलीम शेरवानी ने कहा- बीजेपी ने भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ा

    18 hours ago

    1

    0

    छात्रों के आंदोलन, लाठीचार्ज और पेपर लीक के मुद्दे पर प्रयागराज में पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। सपा के वरिष्ठ नेता सलीम शेरवानी ने कहा कि यह आंदोलन थमने वाला नहीं है। पीएम मोदी की बातों पर अब देश के लोगों को भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ने बहुत तकलीफें उठाने के बाद आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने 14 साल में अपने कोई वायदे पूरे नहीं किए, ऐसे में इस आंदोलन ने एक बार सबको फिर से एकजुट कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि यूपी समेत कई राज्यों में फैल चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि छात्रों की इस लड़ाई में सपा छात्रों के साथ खड़ी है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के घर के बाहर धरना दिया तो उन्हें सुरक्षा बलों ने उन्हें जबरन उठा लिया। कहा कि मैं विदेश मंत्री रह चुका हूं, लेकिन हमारी विदेश नीति इतनी गिर गई है कि कोई मुल्क हमारी इज्जत नहीं कर रहा है। फेल होते ही पाकिस्तान याद आता है नीट आंदोलन में पाकिस्तानी कनेक्शन होने के सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार का पूरी तरह से झूठ है, जब-जब सरकार फेल होती है तो इन्हें पाकिस्तान याद आ जाता है। जहां तक पाकिस्तान का सवाल है वह हमारे मुल्क का दुश्मन है। पाकिस्तान की सिर्फ एक पॉलिसी है कि वह हिंदुस्तान को कैसे नुकसान पहुंचाए। भाजपा ने एमपी-एमएलए तक चुराए सलीम शेरवानी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की प्रधानमंत्री मोदी से मांग है कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। देश के युवाओं से प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री को आगे बढ़कर इसकी भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मोदी सरकार में हर जगह चोरी हो रही है, भाजपा ने एमपी और एमएलए चुराए हैं। भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ा सलीम शेरवानी ने कहा कि बीजेपी ने हर तरह से वोट की चोरी की लेकिन हद तो तब हो गई जब बीजेपी ने भगवान राम के मंदिर को नहीं छोड़ा। चढावे के चंदे की भी चोरी कर ली, इसलिए देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार से जवाब मांग रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 6 दिन में लूट की दो वारदात:नेशनल हाइवे पर एक किलोमीटर के दायरे में पहले नगदी लूटी,फिर सोना लेकर फरार
    Next Article
    आजमगढ़ में उमस और गर्मी से जनता परेशान:विगत 5 दिनों से आसमान में छाए थे बादल, शनिवार को बदला मौसम का मिजाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment