Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री और बेटे समेत 8 जेल भेजे गए:सुल्तानपुर में जमीनी विवाद में घर में घुसकर की थी मारपीट, फायरिंग का भी है आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में जमीनी विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने के आरोप में पूर्व मंत्री राणा अजीत सिंह और उनके बेटे समेत आठ लोगों को सोमवार शाम जेल भेज दिया गया। यह घटना रविवार को अखंडनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुई थी। इस दौरान दीवानी कोर्ट छावनी में तब्दील हो गई थी। कल्याणपुर निवासी जिलाजीत यादव ने अखंड नगर थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव के अरविंद यादव पुत्र रामदीन यादव से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। शिकायत के अनुसार, इसी विवाद के चलते राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह, अरुण सिंह (रतनपुर, मैरवा निवासी), अमन यादव, आनंद यादव, अरविंद यादव (कल्याणपुर निवासी), सतीश सिंह, अमित सिंह (चंदीपुर निवासी) और हलचल तिवारी (नेमपुर, अंबेडकरनगर निवासी) समेत कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया था। जिलाजीत यादव ने आरोप लगाया कि हमलावर पिस्टल, रिवाल्वर और लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से हमला किया और फायरिंग भी की, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने अखंड नगर के एसओ संत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था। पुलिस ने देर रात राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह, आदित्य सिंह, विक्कू सिंह उर्फ शिवा, अभिषेक प्रताप सिंह, रितिक राय, अजय प्रताप सिंह और संजीत यादव को गिरफ्तार किया। अखंडनगर थाने पर विरोध बढ़ने के बाद सभी आरोपियों को कोतवाली नगर में स्थानांतरित कर दिया गया था। नगर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सीजेएम नवनीत सिंह ने उन्हें 23 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पानी बहाया तो 2-5 लाख जुर्माना और जेल:भू-जल दोहन को बचाने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम, होटल, अस्पताल और रिसॉर्ट पर होगी सख्ती
    Next Article
    शिया पंजतनी कमेटी ने इफ्तार व मजलिस का आयोजन किया:मौलाना शेख हसन जाफर ने कुरआन-अली के संबंध पर रोशनी डाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment