Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व पार्षद सुनीता दरबारी को नगर निगम में श्रद्धांजलि:मेयर गणेश केसरवानी समेत पार्षदों ने किया नमन, जनसमस्याएं प्रमुखता से उठाती थीं

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज नगर निगम की नई बिल्डिंग में सोमवार को झूलेलाल नगर वार्ड नंबर-28 की पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद स्वर्गीय सुनीता दरबारी की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मेयर गणेश केसरवानी समेत पार्षदों और नगर निगम परिवार के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। मेयर गणेश केसरवानी ने कहा कि सुनीता दरबारी का नगर निगम और अपने क्षेत्र के विकास के लिए किया गया योगदान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र की जनसमस्याओं को हल करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नगर निगम की जिम्मेदारियां निभाने में उनकी सक्रिय भूमिका और सेवाभाव को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनका निधन नगर निगम परिवार के साथ ही क्षेत्रवासियों के लिए भी एक बड़ी क्षति है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वहां मौजूद पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी उनके चित्र पर फूल चढ़ाए। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया गया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले, इसकी प्रार्थना की। कार्यक्रम में नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, पार्षद शिव सेवक सिंह, राजू शुक्ला, आनंद घड़ियाल, रणविजय डब्बू, आकाश सोनकर, अमित सिंह, बबलू रघुवंशी, कुसुम लता, सोनिका अग्रवाल, हीरालाल तिवारी, कमलेश तिवारी, भास्कर पटेल, बलराज पटेल, मोहम्मद आजम, मोहम्मद जिया, पंकज जायसवाल, आशीष द्विवेदी कुशवाहा, मुकेश कसेरा, दुर्गेश नंदिनी, स्वारिका भारद्वाज, सिन्टू मिश्रा, गुलाब पटेल और ऋषि निषाद समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे। इसके अलावा अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय मंगमई, प्रभारी अधिष्ठान अनुपमा श्रीवास्तव समेत नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आखिर में सभी ने ईश्वर से दिवंगत सुनीता दरबारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में रोटी पर थूकने का वीडियो:युवक हिरासत में; बोला- थूक नहीं रहा था, फूंक मार रहा था, शांति भंग की धारा में चालान
    Next Article
    डॉक्टर ने क्लिनिक पर महिला से की गंदी हरकत:चेकअप के बहाने बैड टच किया, डिग्री मिली और न लाइसेंस; क्लिनिक सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment