Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में व्यापारी पर मिर्च पाउडर से हमला:बदमाशों ने लूट का प्रयास किया, मोबाइल भी ले गए

    14 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित छोटे चौराहा पर सोमवार रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर लूट का प्रयास किया गया। बदमाशों ने दुकान मालिक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जल्द खुलासे की मांग की। जानकारी के मुताबिक, छोटे चौराहा स्थित 'न्यू गुप्ता इलेक्ट्रा' नामक दुकान पर सोमवार रात अज्ञात बदमाश पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने दुकान मालिक दीपचंद पुत्र प्रकाश चंद्र की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह असहज हो गए। इसी दौरान बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश व्यापारी का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी अखिलेश अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें व्यापारियों से जानकारी मिली कि 'न्यू गुप्ता इलेक्ट्रा' के मालिक के साथ मिर्च पाउडर डालकर लूट का प्रयास किया गया है। हालांकि, घटना में कितनी नकदी या सामान की लूट हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, क्योंकि पीड़ित व्यापारी मिर्च पाउडर के कारण सामान्य स्थिति में नहीं थे। अखिलेश अवस्थी ने शहर के व्यस्त इलाके में रात के समय हुई इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए व्यापारियों की ओर से पुलिस अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्रा ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में कितने लोग शामिल थे और व्यापारी से क्या-क्या सामान या नकदी छीनी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर थाने में CCTV बिना हार्डडिस्क रैक के लगे:शाहजहांपुर में न्यायालय को रिकॉर्डिंग नहीं दे सके, बजट दुरुपयोग का आरोप
    Next Article
    पूर्व प्रधान प्रत्याशी पर करोड़ों की GST चोरी का आरोप:छत्तीसगढ़ GST टीम ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया, 10 घंटे तक चली जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment