Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व प्रधान पति को गोली मारने वाले की तलाश जारी:पुलिस की शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में दबिश; 25 हजार का इनाम है घोषित

    1 hour ago

    1

    0

    शामली के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली देवी के पति विवेक उर्फ विक्की की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी प्रिंस की तलाश में पुलिस ने शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर में कई स्थानों पर दबिश दी है। प्रिंस और उसकी मां सहित कई रिश्तेदार पुलिस की छापेमारी के बाद से भूमिगत हो गए हैं। यह घटना मंगलवार रात बागपत जनपद के दोघट कस्बे में सतेंद्र की बेटी नेहा की बरात के दौरान हुई थी। शादी कराने वाले बिचौलिए विवेक उर्फ विक्की पर फार्म हाउस की पार्किंग में पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान विपिन समेत कई लोग बाल-बाल बचे। हत्या के बाद भाग रहा यशवीर उर्फ रजत खेत में लगे कटीले तारों में उलझकर गिर गया, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी रजत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, उसके चचेरे भाई प्रिंस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है, जबकि उसकी मां और ताऊ भी इस मामले में वांछित हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें शामली पुलिस के सहयोग से उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है और कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं। उन्होंने जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा जंक्शन पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल:वेतन न मिलने से स्टेशन पर गंदगी के ढेर
    Next Article
    मार्च में सभी रविवार को खुले रहेंगे आधार केंद्र:प्रयागराज रीजन में आधार ट्रांजैक्शन में 16 प्रतिशत गिरावट को देखते हुए लिया गया निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment