Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू

    7 hours ago

    1

    0

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अर्थशास्त्री, विद्वान और राजनेता के रूप में शानदार करियर को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी शनिवार को उनकी 94वीं जयंती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय में शुरू की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने कहा कि ‘डॉ. मनमोहन सिंह: विद्वत्ता से जनसेवा तक’ शीर्षक वाली इस प्रदर्शनी में उनके योगदान, विरासत और सार्वजनिक जीवन की यात्रा को दर्शाया गया है।पीएमएमएल ने एक बयान में कहा कि यह प्रदर्शनी सिंह के अर्थशास्त्री, विद्वान और राजनेता के रूप में उनके विशिष्ट सफर को दर्शाती है। इसमें अकादमिक क्षेत्र, प्रमुख आर्थिक संस्थानों, वित्त मंत्रालय और देश के सर्वोच्च पद पर उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया है। बयान में कहा गया कि प्रदर्शनी का मुख्य केंद्र भारत की आर्थिक नीतियों और सुधारों को आकार देने, समावेशी विकास को बढ़ावा देने, संस्थानों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ भारत के संबंधों को आगे बढ़ाने में सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है।यह प्रदर्शनी यहां तीन मूर्ति हाउस कॉम्पलेक्स में 30 सितंबर तक आयोजित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना
    Next Article
    Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment