Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

    7 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार सूखे और बाढ़ से प्रभावित राज्यों के किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। चौहान ने यहां ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा कि उनका मंत्रालय सूखे की स्थिति को लेकर महाराष्ट्र सरकार के लगातार संपर्क में है। महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले दिन में राज्य के 74 प्रतिशत हिस्से को सूखाग्रस्त घोषित किया था।चौहान ने कहा कि प्रभावित जिलों के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य सरकार के साथ समन्वय करके किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।’’ केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि देश के कुछ राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं, जबकि कुछ अन्य राज्य सूखे का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को देख रहे हैं और हमें इनसे निपटना होगा।’’ चौहान ने कहा, ‘‘हम दो तरह के काम कर रहे हैं।पहला, सूखे की स्थिति वाले क्षेत्रों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और अन्य संबंधित संस्थानों ने प्रत्येक जिले के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार की हैं। हमने इन्हें राज्य सरकारों के साथ साझा किया है और जिलों को भी इसकी जानकारी दी है। अगर बारिश कम होती है तो इन योजनाओं में किसानों को बताया गया है कि कम समय में कौन सी फसलें उगाई जा सकती हैं, किन फसलों में कम पानी की जरूरत होती है और क्या उपाय किए जाने चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने बीज बैंक भी स्थापित किए हैं।चौहान ने कहा, ‘‘अगर कोई फसल खराब हो जाती है तो हमने अगली फसल के लिए विकल्प तैयार किए हैं और अंतरिम व्यवस्था की है। हमने राज्य सरकारों को परामर्श भी जारी किए हैं।’’ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति गंभीर है, लेकिन हम इससे बाहर निकल जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप
    Next Article
    पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment