Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में किशोर के सिर पर चढ़ा ट्रक, मौत:सादाबाद-राया मार्ग पर हादसा, घर से खेत के लिए निकला था

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सादाबाद-राया मार्ग पर एदलपुर-बीजलपुर चौराहे के निकट शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नगला हरनाम, एदलपुर निवासी सौदान सिंह के पुत्र सूर्य कुमार (15) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सूर्य कुमार सुबह साइकिल से अपने खेत पर खुदाई कार्य के लिए जा रहा था। उसके खेत ग्राम मीरपुर के पास स्थित हैं। जैसे ही वह गांव से निकलकर राया मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक का पहिया सिर के ऊपर से गुजरा, मौके पर मौत हादसे में टक्कर लगते ही सूर्य कुमार सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि किशोर का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन बाद में परिजनों के मौके पर पहुंचने पर शव की शिनाख्त की गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। फरार चालक की तलाश जारी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। खतरनाक चौराहा बना हादसों का कारण, संकेतक और रिफ्लेक्टर का अभाव स्थानीय लोगों का कहना है कि एदलपुर-बीजलपुर चौराहा काफी खतरनाक बन चुका है। यहां न तो कोई स्पष्ट संकेतांक (साइन बोर्ड) लगाया गया है और न ही रात्रि में दिशा बताने के लिए रिफ्लेक्टर या चेतावनी चिन्ह मौजूद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सैनिकों का DM-SP कार्यालयों पर प्रदर्शन:बिजनौर में विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    पुलिस चौकी के सामने दुकान में चोरी:टीन शेड उखाड़कर अंदर घुसे चोर, हजारों का सामान और नकदी उड़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment