Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह हर साल कराएंगे राष्ट्रकथा:बोले-दिन भले घट जाए पर राष्ट्रकथा होकर रहेगी,गुरु रितेश्वर महाराज जी कथा सुनाएंगे

    4 hours ago

    1

    0

    भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि राष्ट्र कथा का विचार उनके मन में कई वर्षों से चल रहा था, लेकिन इस वर्ष गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से यह विचार साकार हो सका। कथा का आयोजन 8 दिनों के लिए निर्धारित था, लेकिन कार्यक्रम की तैयारी और समापन की प्रक्रिया को पूरा करते-करते कुल 13 दिन लग गए। उन्होंने कहा कि कथा की तैयारियां महीनों पहले से चल रही थीं, जो अब पूर्ण होने पर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। इस राष्ट्रकथा में जनभागीदारी अधिक रही। क्षेत्र के लोगों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ सहयोग दिया, उसी का परिणाम है कि यह आयोजन इतना सफल हो सका। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक विचार था, जिसने गोंडा, बस्ती, बहराइच ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ने का कार्य किया। राष्ट्र कथा की चर्चा पूरे भारत में रही, जो अपने आप में इस आयोजन की सफलता का प्रमाण है। समाज में एकता, सौहार्द और सकारात्मक संदेश देना मकसद बृजभूषण सिंह ने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष इसी तिथि पर गुरुदेव भगवान रितेश्वर महाराज की राष्ट्रकथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकथा का उद्देश्य समाज में एकता, सौहार्द और सकारात्मक संदेश को आगे बढ़ाना है। इस कथा के माध्यम से लोगों को जोड़ने और देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य निरंतर किया जाएगा। वर्तमान समय में देश में किसी प्रकार का तनाव नहीं है, सभी लोग प्रसन्नता और उत्साह के वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ऐसी आयोजनों से सामाजिक समरसता और मजबूत होती है। बिना जनसहयोग के इस प्रकार के बड़े आयोजनों की कल्पना भी संभव नहीं उन्होंने कहा कि बिना जनसहयोग के इस प्रकार के बड़े आयोजनों की कल्पना भी संभव नहीं है। सभी के योगदान से ही राष्ट्रकथा एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन बन सकी। नंदिनी निकेतन में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित राष्ट्रकथा का विधिवत समापन होने के बाद एक बार फिर राष्ट्रकथा से जुड़े सहयोगियों को सम्मानित करने का सिलसिला देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोगी भूमिका निभाने वाले कर्मचारी, सहयोगी गण तथा वे किसान, जिनके खेतों में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी , सभी को बृजभूषण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 14 जनवरी तक स्कूल बंद:टेम्प्रेचर 7°C, गलन बढ़ी, सर्द हवाएं परेशान कर रही, 15 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    वाराणसी में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:गोरखपुर से बेंगलुरु जा रहे ​विमान में बर्ड हिट, 216 यात्रियों की बची जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment