Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सांसद ST हसन के समधी की फैक्ट्री पर रेड:रामपुर में घर पर भी पहुंची आयकर टीम, गेट पर CRPF तैनात की

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर में सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन के समधी नईम खान उर्फ बबलू के ठिकानों पर इनकम टैक्स टीम ने छापा मारा। गुरुवार सुबह 10 बजे 12 गाड़ियों से आयकर की टीम फैक्ट्री और घर पर पहुंची। नईम खान के साथ ही आयकर टीम उनके बिजनेस पार्टनर मुनन के आवास पर भी पहुंची। छापेमारी से दोनों फैक्ट्री में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। आयकर अफसरों ने फैक्ट्री के कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम कारोबारी के वित्तीय लेनदेन, कंप्यूटर, खातों की जांच कर रही है। किसी को भी अंदर या बाहर आने की अनुमति नहीं है। मौके के विजुअल देखिए दोनों फैक्ट्रियों और दो कोठियों पर एक साथ रेड मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन की बेटी का निकाह नईम के बेटे से हुआ है। जबकि मुनन खान की बेटी की शादी नईम के दूसरे बेटे के साथ हुई है। यानी, नईम और मुनन भी समधी हैं। कोतवाली इलाके के बगी गांव में एमएन इंडस्ट्री के नाम से पार्टनरशिप में दो फर्नीचर फैक्ट्री है। दोनों फैक्ट्री के बीच 500 मीटर की दूरी है। आयकर टीम पहले दोनों फैक्ट्री पहुंची। वहां सीआरपीएफ को गेट में तैनात करके गेट लॉक कर दिया। कुछ ही देर बाद आयकर टीम मोहसिन-ए-आजम कॉलोनी स्थित नईम की कोठी और शौकत अली रोड स्थित मुनन की कोठी पर पहुंची। टीम ने परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने से मना कर दिया। टीम अंदर जांच कर रही है। फिलहाल, आयकर विभाग ने छापेमारी से जुड़ी हुई कोई जानकारी नहीं दी। आयकर विभाग की टीमें फैक्ट्री से जुड़े दस्तावेज, खातों और लेनदेन की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि छापेमारी के दौरान नईम और मुनन फैक्ट्री और कोठी के भीतर मौजूद हैं या नहीं। कल बसपा विधायक के ठिकानों पर हुई थी रेड इससे पहले, यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग (IT) ने छापा मारा था। विधायक के लखनऊ, सोनभद्र, कौशांबी, बलिया समेत 15 ठिकानों पर टीम ने रेड डाली थी। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ से टीम को करीब साढ़े 11 करोड़ रुपए कैश मिले हैं। इसके अलावा महंगी घड़ियां, सोना-चांदी और कीमती जेवर भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग 1000 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के मामले में फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर बरामदगी की पुष्टि नहीं की गई है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली:पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, रामपुर में डंपर से टक्कर के बाद आग लगी यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद की लेखिका बोलीं- अविमुक्तेश्वरानंद के मठ में गुप्त कमरे:इसमें सिर्फ सखियों की एंट्री, स्विमिंग पूल जैसी लग्जरी सुविधाएं और अथाह खजाना
    Next Article
    लखनऊ- TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:BSA कार्यालय पर दिया धरना, टीचर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने जमकर की नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment