Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार डाला:दुपट्‌टे से गला घोंटा, घरवालों से बोली- हार्टअटैक से मौत हुई; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पकड़ी गई

    4 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति जब सो गया तो उसने बॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने दुपट्‌टे से गला घोंट दिया। महिला ने घरवालों और पड़ोसियों को बताया कि पति की हार्टअटैक से मौत हो गई है। शंका होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना आया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो उसने सच कबूल दिया। पुलिस ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। दोनों के बीच 4 साल से अफेयर था। घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला फैक्ट्री से शुरू हुआ था लव अफेयर बुलंदशहर के नरौरा के गांव बेलोन निवासी विजय (33) साइट-सी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नौवा नामक कूलर फैक्टरी में काम करता था। उसकी पत्नी राखी (29) भी उसी फैक्ट्री में काम करती थी। शादी से दोनों के 3 बच्चे हैं। दोनों देवला गांव में किराए के मकान में रहते थे। इसी फैक्ट्री में जनपद सीतापुर के विचपरिया पिसावा निवासी गुरदीप (31) भी काम करता था। गुरदीप का विजय के घर आना जाना था। इस दौरान गुरदीप और राखी में लव अफेयर हो गया। विजय को इसकी जानकारी हुई तो आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद गुरदीप ने फैक्ट्री छोड़ दी। वह टैक्सी चलाने लगा। मगर राखी से उसकी बाचचीत जारी रही। करीब एक साल पहले गुरदीप के साथ राखी भाग गई। करीब एक साल तक उसके साथ रही। बाद में परिजनों के समझाने पर वह वापस लौट आई। इसके बाद विजय उसे बुलंदशहर गांव ले आया। मगर पति-पत्नी के बीच विवाद जारी रहा। बॉयफ्रेंड संग घर से भाग गई थी रेखा, एक साल बाद लौटी विजय करीब 15 दिन पहले पत्नी को बुलंदशहर से देवला गांव लेकर आया था। रविवार को पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। राखी ने फोन कर गुरदीप को घर बुला लिया। जब विजय सो गया तो दोनों ने मिलकर दुपट्टे से फंदा लगाकर उसका गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने घरवालों और मोहल्ले वालों से कहा कि पति की डेथ हो गई। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना कर दी। सोमवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस से राखी ने कहा कह विजय की हार्ट अटैक से मौत हुई है। विजय के शरीर पर निशान मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि विजय की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने राखी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की। भाई की तहरीर पर केस दर्ज, दोनों को भेजा गया जेल रेखा ने सब सच बता दिया। उसने पुलिस को बताया कि विजय की हत्या उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। विजय हम लोगों के संबंध में बाधा बन रहा था। पुलिस ने विजय के भाई अशोक की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पत्नी राखी और उसके प्रेमी गुरदीप को मोजर बेयर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद कर लिया गया है। …………………… ये खबर भी पढ़िए- 'आपका रेट क्या है', सुनते ही भड़कीं सिंगर निशा उपाध्याय:एंकर को सैंडल से मारने दौड़ीं, बोलीं- रेट बताने वाले होते कौन हो, यहीं मारूंगी भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से मारते हुए दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान एंकर ने उनके रेट को लेकर कमेंट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बेसिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 16 से 20 अप्रैल तक, कक्षा- 1 की परीक्षा मौखिक होगी
    Next Article
    पूर्व विधायक के बेटे की जमानत में फर्जीवाड़ा:कोतवाली प्रभारी के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का इस्तेमाल, सीओ ने कराई एफआईआर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment